Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

साधना को बॉलीवुड ने दी अंतिम विदाई

Published

on

Loading

मुंबई| बॉलीवुड की प्रख्यात अभिनेत्री साधना का शनिवार दोपहर यहां ओशिवारा विद्युत शवदाह गृह में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उन्होंने कैंसर से लंबी लड़ाई लड़ने के बाद शुक्रवार सुबह मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में अंतिम सांस ली थी।

उनके परिवार और बॉलीवुड की कई नामी हस्तियों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।

वह 74 वर्ष की थीं और पिछले साल उनकी एक सर्जरी हुई थी।

1960 और 1970 के बीच बॉलीवुड की प्रख्यात अभिनेत्रियों में शुमार साधना कराची में जन्मी थीं, लेकिन विभाजन के दौरान उनका परिवार भारत आकर मुंबई में बस गया।

राजकपूर की फिल्म ‘श्री 420’ में बतौर बाल कलाकार उन्होंने अभिनय की दुनिया में कदम रखा।

वहीदा रहमान, रजा मुराद, सरोज खान, हेलेन और सलीम खान सहित बॉलीवुड की कई दिग्गज हस्तियां साधना को अंतिम विदाई देने के लिए मौजूद थीं।

नेशनल

दिल्ली पुलिस ने HIBOX ऐप घोटाले में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को जारी किया नोटिस, करीब 30 हजार लोगों के साथ हुई थी ठगी

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने HIBOX ऐप घोटाले में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को नोटिस जारी किया है। रिया ने विज्ञापन के जरिए लोगों को इस ऐप में निवेश करने के लिए मोटिवेट किया। हाइबॉक्स ऐप से जुड़े मामले में 500 करोड़ के घोटले का खुलासा हुआ। दिल्ली पुलिस ने इस फ्रॉड के मास्टरमाइंड सिवाराम को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। जिसने नवंबर 2016 में सवरुल्ला एक्सप्रेस प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी शुरू की थी। जिसके बाद फरवरी 2024 में हाइबॉक्स ऐप को लॉन्च किया था। इस ऐप के माध्यम से करीब 30 हजार लोगों के साथ ठगी की गई है। इस घोटले में कई मशहूर सितारे और हाई-प्रोफाइल यूट्यूबर भी शामिल बताए जा रहे हैं।

हाइबॉक्स क्या होता है

हाइबॉक्स ऐप को एक निवेश योजना के तौर पर प्रमोट किया गया है। इस ऐप में साइन अप करके पैसे इन्वेस्ट कराए जाते हैं। इस ऐप के माध्यम से एक से पांच फीसदी तक ब्याज देने का दावा किया जाता है। यह ऐप एक महीने में 30-90 फीसदी तक का रिर्टन देने का भी आश्वासन देता है। इस ऐप ने शुरऊ में रिटर्न दिया। लेकिन बाद में जुलाई 2024 में इस ऐप में टेक्निकल गड़बड़ी और लीगल वैलिडिटी का हवाला देकर पेमेंट रोक दी गई।

Continue Reading

Trending