Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

सर्वाधिक ऊंचाई पर स्थित खारे पानी की झील देखने रिकॉर्ड पर्यटक पहुंचे

Published

on

सर्वाधिक ऊंचाई पर स्थित खारे पानी की नामत्सो झील, रिकॉर्ड पर्यटक, 776,000 घरेलू और अतंर्राष्ट्रीय पर्यटक

Loading

ल्हासा। दक्षिणपश्चिमोत्तर चीन के तिब्बत स्वायत्तशासी क्षेत्र के ल्हासा में विश्व की सर्वाधिक ऊंचाई पर स्थित खारे पानी की झील, नामत्सो झील को देखने 2015 में रिकॉर्ड पर्यटक पहुंचे हैं। ल्हासा की स्थानीय सरकार ने शुक्रवार को कहा कि 2015 में 776,000 घरेलू और अतंर्राष्ट्रीय पर्यटक इस झील को देखने पहुंचे हैं। स्थानीय प्रशासन के मुताबिक, 2014 की तुलना में 2015 में पर्यटकों की संख्या 31 प्रतिशत बढ़ी है। नामत्सो झील के पर्यटन विकास को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय सरकार ने पिछले साल दर्शनीय स्थलों के लिए पांच नए पर्यटन उत्पाद पेश किए हैं। इसके साथ ही ल्हासा से झील तक की यात्रा के लिए एक रेलगाड़ी का भी शुभारंभ किया गया है। नामत्सो झील विश्व की सबसे ऊंचाई पर स्थित झील है, जो 4,722 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है और यह हमेशा से ही पर्यटकों का पसंदीदा स्थल रहा है।

अन्तर्राष्ट्रीय

भारतीय लड़की बनेगी पाकिस्तान क्रिकेटर की दुल्हन, कबूल करेगी इस्लाम

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी क्रिकेटर रजा हसन ने भारतीय मूल की लड़की पूजा बोमन के साथ सगाई कर ली है। जल्द ही दोनों निकाह कर लेंगे। वैसे तो पूज कोई सेलब्रिटी नहीं हैं, लेकिन जब से पाकिस्तानी क्रिकेटर से शादी की खबर सामने आई है, तब से वो चर्चा में आ गई हैं।

रिपोर्ट के अनुसार भारतीय मूल की पूजा बोमन और पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर रजा हसन जनवरी 2025 में निकाह करेंगे। ऐसी भी खबरें सामने आई है कि निकाह से पहले पूजा धर्म परिवर्तन कर इस्लाम कबूल करेंगी। बता दें कि अमेरिका में रह रहीं भारतीय मूल की पूजा बोमन कोई सेलिब्रिटी तो नहीं हैं, लेकिन जब से उनका नाम पाकिस्तानी क्रिकेटर से जुड़ा है तब से वो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

32 साल के रजा हसन ने अपने इंस्टाग्राम पर इस बात का ऐलान किया। उन्होंने पूजा के साथ रोमांटिक अंदाज में फोटो शेयर कर लिखा, ”यह साझा करते हुए रोमांचित हूं कि मेरी सगाई हो गई है। मैंने अपने जीवन के प्यार से हमेशा के लिए मेरा बनने के लिए कहा और उसने हां कहा। जिंदगी के सफर में एक साथ आगे बढ़ने के लिए तैयार हूं।”

बता दें कि रजा हसन ने 2014 में पाकिस्तान के लिए वनडे में डेब्यू किया जो इनके करियर का आखिरी ODI मुकाबला भी साबित हुआ। बाएं हाथ के स्पिनर ने 10 T20I मैचों में भी हिस्सा लिया और 10 विकेट अपने नाम किए। एक साल में पाकिस्तान के लिए 11 इंटरनेशनल मैच खेलने के बाद रजा हसन का करियर समाप्त हो गया और तब से वो गुमनामी की जिंदगी जी रहे हैं। हसन ने अपना आखिरी प्रोफेशनल मैच साल 2021 में खेला था। डोप टेस्ट में फेल होने के कारण उनपर दो साल का बैन भी लग चुका है।

Continue Reading

Trending