Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

बेटियों के साथ दरिंदगी करने वालों का गैंग बन चुकी है सपा: सीएम योगी

Published

on

Loading

लखनऊ/गाजियाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा बेटियों के साथ दरिंदगी करने वालों का गैंग बन चुकी है। पिछले कुछ दिनों में बेटियों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वाले जितने भी दरिंदे पकड़े गए हैं, उन सबके संबंध समाजवादी पार्टी से हैं। उन्होंने कहा कि अपने संस्कार के अनुरूप सपा के नेता भारत की धर्म और संस्कृति के प्रतीक धर्माचार्यों को माफिया बोल रहे हैं। इनके अंदर औरंगजेब की आत्मा घुस चुकी है। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस और सपा भस्मासुर हैं, जब भी जनता ने इन्हें शक्ति प्रदान की इन्होंने उसी शक्ति का दुरुपयोग जनता की आस्था पर प्रहार करने के लिए किया।

सीएम योगी बुधवार को गाजियाबाद के रामलीला ग्राउंड घंटाघर में आयोजित वृहद रोजगार मेला के कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र, 632 लाभार्थियों को ₹327 करोड़ से अधिक का ऋण एवं 6,000 से अधिक युवाओं को टैबलेट/स्मार्टफोन का वितरण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में आयोजित हो रहे रोजगार मेला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मिशन रोजगार को एक नई ऊंचाई प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता को आज भी 2017 के पहले की सरकारों की कारगुजारियां याद आती हैं।

सीएम योगी ने कहा कि माफिया और दंगाई विपक्षियों की कमाई का जरिया थे, जब किसी की कमाई पर हमला होता है तो उसका गैंग लीडर उग्र हो जाता है। फिर वह सामान्य शिष्टाचार को भूलकर अनर्गल प्रलाप करने लगता है। माफिया और दंगाई के गायब होने से आज उनके आका परेशान हो गए हैं। उन्होंने कहा कि सपा और कांग्रेस जाति के नाम पर वर्ग संघर्ष कराकर दंगाइयों को लूटपाट करने की छूट देंगे। सीएम योगी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार समाजवादी पार्टी के इस मॉडल को ध्वस्त करने का कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि आने वाले तीन वर्ष उत्तर प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण है। तीन वर्ष में उत्तर प्रदेश को देश में नंबर एक की अर्थव्यवस्था बनाना है।

सीएम योगी ने कहा कि 2014 के पहले केंद्र की कांग्रेस सरकार हिंदुओं को दबाने के लिए कानून बना रही थी। रामसेतु को तोड़ने की योजना पर कार्य कर रही थी। अयोध्या में राम मंदिर बनने के मार्ग में बाधक बन रही थी। कश्मीर में उग्रवाद को पनपा रही थी। देश की सुरक्षा में सेंध लगा रही थी। वहीं 2017 के पहले उत्तर प्रदेश में सपा भी कांग्रेस के नक्शेकदम पर चल रही थी। गुंडागर्दी और अराजकता चरम पर थी। हर दूसरे दिन प्रदेश में कहीं न कहीं दंगे होते थे। उन्होंने कहा कि दुर्दांत अपराधी, वन माफिया, पशु माफिया और भू-माफिया के सामने सपा के नेता घुटने टेककर नाक रगड़ते थे।

सीएम योगी ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारें प्रदेश के युवाओं का शोषण करती थीं। उनके कार्यकाल में किसान आत्महत्या के लिए मजबूर थे और व्यापारियों को पलायन करना पड़ता था। सपा के कारण ही कैराना और कांधला से हिंदू व्यापारियों को पलायन करना पड़ा था। बेटी की सुरक्षा खतरे में पड़ गई थी। उन्होंने कहा कि आज नए भारत के नए उत्तर प्रदेश में बेटी भी सुरक्षित है और व्यापारी का सम्मान होता है। युवाओं के लिए रोजगार है तो किसान भी आत्मसम्मान के साथ आगे बढ़ रहा है। सीएम योगी ने कहा कि अगर किसी ने युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया तो उसके भविष्य के साथ सरकार खिलवाड़ करेगी। उन्होंने कहा कि अगर कोई युवाओं के सपने में रोड़ा बनने का कार्य करेगा तो सरकार उस रोड़े को जड़ से उखड़कर फेंक देगी और उसकी संपत्ति को जब्त कर गरीबों में बांट देगी।

सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व भारत दुनिया की तीसरे नंबर की अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में डबल इंजन सरकार साढ़े सात साल में साढ़े छह लाख से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी दे चुकी है। उत्तर प्रदेश के इतिहास में पहली बार 40 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इससे लगभग प्रदेश के डेढ़ करोड़ युवाओं को नौकरी मिलेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत डबल इंजन सरकार अगले कुछ वर्षों के अंदर 10 लाख युवाओं को पहले पांच लाख और दूसरे चरण में 10 लाख रुपए का ब्याजमुक्त ऋण उपलब्ध कराने जा रही है।

शायरी के माध्यम से भी कांग्रेस और सपा पर किया हमला
सीएम योगी ने अपने संबोधन में शायरी के माध्यम से भी कांग्रेस और सपा पर हमला किया। उन्होंने कहा कि- नजर नहीं है नजारों की बात करते हैं, जमीं पे चांद-सितारों की बात करते हैं। वो हाथ जोड़कर बस्ती को लूटने वाले, भरी सभा में सुधारों की बात करते हैं…। सीएम योगी ने आगे कहा कि कांग्रेस और सपा ने उत्तर प्रदेश को सिर्फ लूटा है। आज दो लड़कों की जोड़ी प्रदेश को गुमराह करने के लिए आई है। अपने परिवार के सिवाय इन्होंने किसी का कभी हित नहीं किया है।

साढ़े सात वर्ष में बदली गाजियाबाद की तस्वीर
सीएम योगी ने कहा कि साढ़े सात वर्ष पहले गाजियाबाद में गंदगी का अंबार था, अराजकता थी, माफिया की समानांतर सरकार चलती थी, गुंडा टैक्स वसूला जाता था। वहीं डबल इंजन सरकार में आज गाजियाबाद स्मार्ट सिटी बन चुका है। आज यहां 12 लेन का हाइवे है। देश की पहली रैपिड रेल और मेट्रो है, जल्द ही एम्स दिल्ली का सेटेलाइट सेंटर यहां शुरु करने जा रहे हैं। आज गाजियाबाद उत्तर प्रदेश का पोटेंशियल बनता जा रहा है, जहां निवेश, रोजगार और आधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर सब कुछ है। गाजियाबाद दुग्धेश्वर महादेव का सुंदरीकरण किया गया है।

कार्यक्रम में सीएम योगी के साथ इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के मंत्री सुनील कुमार शर्मा, व्यावसायिक शिक्षा के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल, लोक निर्माण विभाग के राज्य मंत्री बृजेश सिंह, सांसद अतुल गर्ग, पूर्व केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष ममता त्यागी, महापौर सुनीता दयाल सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

उत्तर प्रदेश

फूडमैन विशाल सिंह को हंगर फ्री वर्ल्ड मिशन हेतु बैंकाक में बुलाकर सम्मानित किया गया

Published

on

Loading

लखनऊ। विश्व विख्यात लखनऊ के सुप्रसिद्ध समाजसेवी एवं विश्व में फूडमैन के नाम मशहूर विशाल सिंह ने एक बार फिर लखनऊ समेत भारत का नाम रौशन किया है। हंगर फ्री वर्ल्ड मिशन के तत्वावधान में बृहस्पत को थाईलैंड के कोराथई में स्थित हैप्पी हैण्ड ग्लोव्स कोऑपरेटिव लिमिटेड कंपनी ने समाजसेवी फ़ूडमैन विशाल सिंह का स्वागत एवं सम्मानित किया है।

थाईलैंड के कोराथई में समाजसेवी फ़ूडमैन विशाल सिंह के नेतृत्व में हंगर फ्री वर्ल्ड मिशन की बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में थाईलैंड के राजा द्विवेदी( प्रबंध निदेशक, हैप्पी हैंड्स ग्लव्स कंपनी लिमिटेड), एवं थाईलैंड कोआर्डिनेट राजा मिश्रा जी,वरुण सिंह(सदस्य )सहित अनेक देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान फूडमैन विशाल सिंह की अगुवाई में विश्व को भूख मुक्त बनाने के संकल्प की ओर आगे कदम बढ़ाने का संकल्प लिया ।

इस मौके पर फूडमैन विशाल सिंह ने कहा कि इस मिशन में सोशल पार्टिसिपेशन मुख्य उद्देश्य है। हंगर फ्री वर्ल्ड मिशन का मतलब का केवल पेट भरना ही नही बल्कि उन जरूरतों की आवश्यकताओं को पूरा किया जा सके। किसी वस्तु या अवश्यकता को लेकर जो लोग साक्ष्य नहीं हैं उनकी मानवीय रूप में मदद की जाए। खासकर अस्पतालों में आने वाले असाध्य रोगों से जूझ रहे मरीजों के परिजनों को फ़ूड, आश्रय (शेल्टर होम) की जरूरत होती है, वैसे ही मनुष्य के जीवन के लिए शिक्षा, रोजगार, वृद्धजनों की सेवा भी आवश्यक है।

जिसको लेकर 16 वर्षों से विजय श्री फाउंडेशन निरंतर नि:शुल्क सेवा प्रदान कर हजारों, लाखों को लाभांवित कर रहा है। हंगर फ्री वर्ल्ड मिशन के लिए आज एक साथ मंच पर बैठकर इसे विश्व व्यापी बड़े आर्गेनाइजेशन के रूप में मान्यता दिलानी है जैसे WHO, WWF, Redcross, आदि संगठन सामाजिक हेतु कम कर रहे हैं वैसे हीहंगर फ्री वर्ल्ड मिशन का गठन किया गया है,

इस बैठक में कई देशों के प्रतिष्ठित प्रतिनिधियों ने समाजसेवी फ़ूडमैन विशाल सिंह को चेयरमैन के रूप में नियुक्त किया है। इस सोशल पार्टिसिपेशन के उद्देश्य से हंगर फ्री वर्ल्ड मिशन के प्रतिनिधियों ने कहा समय समय पर अलग_अलग देशों में निरंतर इसकी मीटिंग की जायेगी। जिससे हंगर फ्री वर्ल्ड मिशन की मुहिम को आगे बढाया जा सके।

आपको बताने चले की बिजनेस टाइकून अभिषेक वर्मा इस मानवीय सेवा मिशन को अपना समर्थन प्रदान किया है, सेवा परमो धर्म विचार को पूरे विश्व में आगे बढ़ाने हेतु संकल्प लिया है। पूर्व में विशाल सिंह ने अभिषेक वर्मा की तारीफ करते हो कहा कि समाज में जब ऐसे मानवीय सेवा के प्रेरणा स्रोत है तभी हम जैसे लोग कुछ सार्थक प्रयास कर पा रहे हैं।

आप को बताते चले कि कुछ दिन पहले भारत में रोमानिया की राजदूत डेनिएला सेज़ोनोव ताने ने फ़ूडमैन विशाल सिंह को दिल्ली दूतावास में आमंत्रित किया था जहां इस मिशन के बारे में विस्तार से बात हुई। इस मानवता के मिशन से प्रेरित होकर फ़ूडमैन विशाल सिंह को रोमानिया को राजदूत ने सम्मानित करते हुए इस मिशन को आगे बढ़ाने के लिए अपने देश रोमानिया आने का भी निमंत्रण दिया है।

आपको बतादें फूडमैन विशाल सिंह इंडिया में निरंतर 17 वर्षों से मानवीय सेवा कार्यों को करते आ रहे है।
विजयश्री फाउंडेशन के द्वारा राजधानी लखनऊ के अस्पतालों में नि:शुल्क खाना, शेल्टर होम, बच्चों की शिक्षा के लिए फ्री फीस, ड्रेस किताबें, कंप्यूटर , स्मार्ट क्लास रूम के साथ वृद्ध आश्रम को नि:शुल्क संचालित कर रहे हैं।

जबकि समाज में अपराध, भ्रष्टाचार को उजगार करने, दबे कुचले लोगों की आवाज को बुलंद करने के लिए लोकतंत्र के चौथे स्तंभ में भी स्थान रखते हैं। फूडमैन विशाल सिंह सेवा पथ मीडिया चेयरमैन और सुप्रसिद्ध समाजसेवी संस्था विजयश्री फाउंडेशन के प्रबंधक हैं।

वैश्विक महामारी कोरोना त्रासदी के हम सब साक्षी हैं कि फूडमैन विशाल सिंह ने इस मरती हुई मानवता के समय अनवरत 24 घंटे अपनी टीम के साथ भूख से तड़पते बच्चों एवं वरिष्ठ नागरिकों, गर्भवती महिलाओं के साथ साथ आम जनमानस के लिए बिना थके, बिना खाना खाए एवं बिना सोए स्वयं कोरोना की चपेट में आने के बाद हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने पर पुनः पीड़ित लोगों को हर संभव मदद पहुंचाकर संजीवनी देने का कार्य किया, आपके संज्ञान में यह भी लाना है इस वैश्विक त्रासदी के दौरान ऑक्सीजन रेगुलेटर की कमी के चलते एक अविष्कार किया, उस समय मरते हुए मरीजों के लिए नल की टोटी से ऑक्सीजन रेगुलेटर बनाकर लोगों का जीवन बचाया । जिसे देश और विदेश के डॉक्टरों ने बेहतर उपयोगी बताते हुए प्रशंसा की थी।

इस मीटिंग के दौरान फूडमैन विशाल सिंह ने उपस्थित गणमान्य जनसमूह को संबोधित करते हुए अपनी मुहिम की शुरुआत के साथ भूख मुक्त विश्व के अभियान के बारे में बताया। उन्होंने कहा हमारे देश के आबादी विश्व में सबसे ज्यादा है। बेरोजगारी एवं संसाधनों के अभाव और गरीबी के कारण हंगर इंडेक्स में स्तर गिरता जा रहा है, इस लिए मेरा सपना है कि भारत को भूख मुक्त बनाने में आप सब मेरा साथ दें, आप सबके द्वारा प्रतिदिन एक मुट्ठी राशन के सहयोग से विश्व के लोगों को भूख मुक्त बनाया जा सकता है।

इस मूवी में हमें सोशल पार्टिसिपेशन के तहत काम करना होगा तभी हम अपने आसपास के लोगों को सक्षम बना सकते हैं। मानवी आवश्यकताओं को पूरा करते हुए हम एक मजबूत सशक्त और समृद्धिशाली समाज के साथ एक विकसित देश की परिकल्पना को पूरा कर सकते हैं।

Continue Reading

Trending