नेशनल
बाल मजदूरी खत्म करनी होगी : सत्यार्थी
नई दिल्ली| नोबल पुरस्कार विजेता एवं बाल अधिकार कार्यकर्ता कैलाश सत्यार्थी ने शुक्रवार को कहा कि विश्व में बेरोजगारी की बढ़ती दर से निपटने के लिए मजदूरों के रूप में काम कर रहे बच्चों को बचाने और उनके पुनर्वास की जरूरत है। सत्यार्थी ने यहां हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप सम्मेलन में कहा, “दुनिया भर में 16.8 करोड़ बच्चे नौकरियों में हैं और 20 करोड़ वयस्क बेरोजगार हैं।”
उन्होंने कहा कि यह अपने आप नहीं होगा। इसके लिए सरकार और लोगों के निरंतर प्रयास की जरूरत है। उन्होंने कहा, “आपको इन बेजुबान बच्चों के मौन को सुनने की जरूरत है। आपको इनकी मदद के लिए आगे आना होगा।”
नेशनल
महाराष्ट्र सरकार ने गाय को घोषित किया राज्यमाता, जारी किया आदेश
महाराष्ट्र। महाराष्ट्र सरकार ने सोमवार को एक अहम फैसला लिया है। सरकार ने गाय को राज्यमाता घोषित किया है। इस बाबत महाराष्ट्र सरकार ने एक आदेश भी जारी किया है। जारी आदेश में कहा कि शासन ने यह निर्णय लिया है कि गाय का भारतीय संस्कृति में वैदिक काल से महत्व है।
इसका विशेष महत्व आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति में भी देखा जाता है, जहां गाय के दूध और अन्य उत्पादों का उपयोग स्वास्थ्य लाभ के लिए किया जाता है। इसके अलावा, पंचगव्य उपचार पद्धति में भी गाय के विभिन्न उत्पादों का समावेश होता है, जो अनेक बीमारियों के उपचार में सहायक होते हैं।
क्या है गाय का महत्व?
भारत में गाय को माता का दर्जा दिया जाता है और हिंदू धर्म में उसकी पूजा का विधान है। इसके अलावा उसके दूध, मूत्र और गोबर को पवित्र माना जाता है और इनका बहुतायत में इस्तेमाल भी किया जाता है। गाय का दूध मानव शरीर के लिए काफी लाभकारी है, वहीं गौमूत्र से कई बीमारियों को ठीक करने का दावा किया जाता है।
-
अन्तर्राष्ट्रीय15 hours ago
तनावमुक्त रहना चाहते हैं तो सोशल मीडिया से एक हफ्ते के लिए बना लें दूरी, शोध में हुआ खुलासा
-
नेशनल3 days ago
जम्मू में गरजे पीएम मोदी- कांग्रेस आज भी सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर पाकिस्तान की भाषा बोलती है
-
प्रादेशिक3 days ago
इलाहाबाद विश्वविद्यालय, मानवविज्ञान विभाग ने ग्रामीणों को पर्यावरण और महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया
-
प्रादेशिक3 days ago
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को मिली जान से मारने की धमकी, पाकिस्तान से आई कॉल
-
अन्तर्राष्ट्रीय3 days ago
इजरायल की एयरस्ट्राइक में हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह और उसकी बेटी की मौत की खबर
-
मनोरंजन3 days ago
आखिर लता मंगेशकर ने क्यों नहीं की थी शादी, खुद इंटरव्यू में किया था खुलासा
-
खेल-कूद3 days ago
सड़क हादसे में घायल हुए सरफराज खान के छोटे भाई मुशीर खान, अस्पताल में इलाज जारी
-
नेशनल2 days ago
मन की बात में बोले पीएम मोदी- त्योहारों पर कुछ भी खरीदें, वो मेड इन इंडिया ही होना चाहिए