Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

अखिलेश ने डिंपल से कैसे किया इजहार-ए-मोहब्बत, सुनिए उन्हीं की जुबानी

Published

on

Loading

लखनऊ। करवा चौथ से ठीक एक दिन पहले देश के सबसे बड़े राजनीतिक परिवार का हिस्सा अखिलेश यादव और डिंपल की लव स्टोरी दुनिया के सामने आ गई है। अखिलेश यादव ने खुद बताया कि उन्होंने डिंपल से इजहार-ए-मोहब्बत कैसे किया और उनका प्यार कैसे अंजाम तक पहुंचा।

एक निजी टीवी चैनल के कार्यक्रम में अखिलेश ने बताया कि वह लखनऊ कैंट इलाके में खेलने जाया करते थे, तभी एक दिन उनकी नजर डिंपल पर पड़ी। सपा अध्यक्ष ने बताया कि उन्होंने डिंपल को पहली नजर में ही पसंद कर लिया था। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढऩे लगीं।

सुनहरी यादों में खोकर अखिलेश बोले कि तब मोबाइल का जमाना नहीं था और वो दोनों लवबर्ड्स डायरेक्टली फेस-टू-फेस प्यार की बातें किया करते थे। इसके बाद अखिलेश यादव ने डिंपल संग शादी का किस्सा भी सुनाया। अखिलेश अपनी शादी के पीछे जिस इंसान का सबसे बड़ा रोल मानते हैं, वो थीं उनकी दादी।

उन्होंने कहा कि डिंपल के बारे में जब घर पर बताना था तो मैंने दादी का सहारा लिया। मैंने उनका फायदा ये उठाया कि उनको सब बताया, तो उन्होंने कहा कि बेटा, जो हो रहा है, होने दो। डिंपल के पिता को मुलायम सिंह से मिलवाने के बारे में उन्होंने कहा कि पिता जी तब रक्षामंत्री थे और उन्हें बहुत कुछ बताना ठीक नहीं था। हमने सिर्फ इतना कहा कि कर्नल अंकल आ रहे हैं। उसके बाद दोनों परिवारों में बात हुई और आज अखिलेश-डिंपल एकदूसरे के साथ हैं।

उत्तर प्रदेश

बरेली में महिला 16 साल से खा रही थी अपने बाल, मानसिक बीमारी ट्राईकोलोटो मेनिया से ग्रसित

Published

on

Loading

बरेली। यूपी के बरेली से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। बरेली की एक महिला मानसिक बीमारी ट्राईकोलोटो मेनिया से ग्रसित थी। इस बीमारी में व्यक्ति अपने ही सिर के बाल को नोच-नोचकर खाता है। ऐसी बीमारी को समाज में जादू टोना इस सब नामों से जाना जाता है।

आइए जानते है क्या पूरा मामला

शुक्रवार बरेली के जिला अस्पताल में एक महिला को भर्ती कराया गया। महिला सुभाषनगर क्षेत्र की रहने वाली है। ये महिला पिछले 16 सालों से अपने बाल खा रही थी। शुक्रवार को अचानक से महिला के पेट में दर्द उठा और उल्टियां होने लगी। जिसके बाद महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अस्पताल में ऑपरेशन के वक्त डॉक्टरों ने उसका वीडियो भी बनाया। डॉक्टरों की टीम ने युवती के पेट से बालों का एक बहुत बड़ा गुच्छा निकाला जिसे देखकर सभी हैरान रह गए। जिला अस्पताल के डॉक्टर सर्जन डॉ एमपी सिंह, डॉ अंजली सोनी, डॉ मुग्धा शर्मा, डॉ दिग्विजय सिंह, सिस्टर गीता, तनु वर्मा और भावना ने इस जटिल ऑपरेशन को किया।

डॉक्टर एमपी सिंह ने बताया कि 25 साल में पहली बार इस बीमारी का मरीज मिला है। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन काफी जटिल था, लेकिन पूरी टीम ने बहुत मेहनत से इस जटिल ऑपरेशन को पूरा किया। उन्होंने कहा कि अब युवती सही सलामत है।

Continue Reading

Trending