Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

अमर सिंह की धमकी का असर, जयाप्रदा को कैबिनेट मंत्री का दर्जा

Published

on

अमर सिंह, जयाप्रदा, कैबिनेट मंत्री का दर्जा, अखिलेश यादव

Loading

अमर सिंह, जयाप्रदा, कैबिनेट मंत्री का दर्जा, अखिलेश यादव

amar singh jayaprada

लखनऊ। अमर सिंह की तीन-चार दिन पहले राज्यसभा सदस्य के पद के इस्तीफे की धमकी का असर आज काम कर गया। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अमर सिंह की खासमखास बॉलीवुड अभिनेत्री जयाप्रदा को आज कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्रदान किया है।

अमर सिंह को शिकायत थी कि अब तो मुख्यमंत्री उनको समय न देने के साथ ही बात तक करना पसंद नहीं करते हैं। इसके साथ ही अमर सिंह अपनी खास फिल्म अभिनेत्री तथा पूर्व सांसद जयाप्रदा को समाजवादी पार्टी में महत्व न मिलने पर मर्माहित थे। मुलायमवादी राज्यसभा सदस्य अमर सिंह के दर्द पर आज मुख्यमंत्री ने मरहम लगा दिया।

जयाप्रदा अब उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद का वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है। उनको कैबिनेट मंत्री की सुविधा प्रदान की जाएगी। उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के अध्यक्ष विख्यात गीतकार गोपाल दास नीरज हैं।

उत्तर प्रदेश

सीएम योगी का स्पष्ट निर्देश- धनाभाव में नहीं रुकेगा किसी का इलाज

Published

on

Loading

लखनऊ| सबका साथ, सबका विकास’ को चरितार्थ करते हुए आचार संहिता हटने के तत्काल बाद से ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनसमस्याओं के समाधान में जुट गए। आचार संहिता हटते ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने छह जून को लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर ‘जनता दर्शन’ किया। उनकी मंशा के अनुरूप पीड़ितों की समस्याओं का समाधान तत्काल शुरू हुआ। वहीं इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर आए पीड़ितों को भी राहत देते हुए समयसीमा के भीतर अस्पताल के लिए राशि जारी कर दी गई। महज 26 दिन के भीतर 3749 मरीजों को इलाज के लिए 78.31 करोड़ से अधिक की राशि स्वीकृत की गई।

3749 लोगों को 78.31 करोड़ से अधिक की मदद

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘जनता दर्शन’ के साथ ही जनप्रतिनिधियों के पत्र पर भी पीड़ित लोगों को रिपोर्ट के आधार पर धनराशि जारी की गई है। छह जून से पहली जुलाई के मध्य 3749 पीड़ितों को 78 करोड़, 31 लाख, 54 हजार 134 रुपये जारी किए गए। महज 26 दिन में यह राशि जारी होने से सभी वर्गों के पीड़ितों को किडनी, कैंसर, ब्रेन हैमरेज, ऑपरेशन समेत कई जटिल बीमारियों के इलाज में मदद मिली।

जून में चार दिन लखनऊ में स्वयं भी ‘जनता दर्शन’ में पहुंचे सीएम योगी

‘जनता दर्शन’ सीएम योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकता में है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रतिदिन सुबह 9 से दोपहर दो बजे तक उनके सरकारी आवास पर जनता दर्शन कार्यक्रम चलता है। समय-समय पर सीएम खुद भी लखनऊ और गोरखपुर में ‘जनता दर्शन’ करते हैं। जून माह में सीएम ने अपने लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर छह जून, आठ जून, 20 जून और 30 जून को स्वयं आमजन की समस्याओं को सुनकर समयसीमा के भीतर निस्तारण कराने का निर्देश दिया।

Continue Reading

Trending