IANS News
इंडोनेशिया : भूकंप, सुनामी में मरने वालों की संख्या 2010 हुई
जकार्ता, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)| इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप में 28 सितम्बर को आए 7.5 तीव्रता के भूकंप और इसके बाद सुनामी से मरने वालों की संख्या बढ़कर मंगलवार को 2010 हो गई। इंडोनेशियाई प्रशासन ने यह जानकारी दी। एफे न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, आधिकारिक रूप से 671 लोग लापता हैं तथा इस बात की आशंका है कि अभी भी 5,000 लोग मलबे में दबे हुए हैं।
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के प्रवक्ता सुतोपो पुरवो नुग्रोहो ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, “इससे सबसे ज्यादा प्रभावित केंद्रीय सुलावेसी प्रांत की राजधानी पालू हुई है जहां 1,601 लोगों की मौत हुई है।”
इसके अतिरिक्त प्रांत के सीगी में 222, डोंगाला में171 और परीगी माउंटोंग में 15 लोगों की मौत हुई।
सुतोपो ने कहा कि 10,679 लोग घायल हुए हैं जिनमें 2,549 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। 82,775 लोग विस्थापित होकर सैकड़ों राहत शिविरों में रह रहे हैं।
आधे से ज्यादा मृतकों को सामूहिक कब्रों में दफन कर दिया गया जबकि अन्य को उनके परिजनों ने दफन किया।
प्रभावित क्षेत्र में 90 फीसदी विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से चालू कर दी गई है।
एशियन डेवलपमेंट बैंक ने सोमवार को प्रभावित क्षेत्र के लिए तत्काल तीस लाख डॉलर की राहत राशि मदद के तौर पर जारी की।
देश में 2004 में आई सुनामी के बाद सुलावेसी में आया भूकंप और सुनामी सबसे प्रलयकारी साबित हुए हैं। 2004 में आई सुनामी में 1,67,000 लोगों की मौत हो गई थी।
IANS News
टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया
दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।
यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।
फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।
-
आध्यात्म3 days ago
नवरात्रि के चौथे दिन होती है मां कुष्मांडा की आराधना, भक्तों के सभी कष्ट हरती हैं मां
-
अन्तर्राष्ट्रीय3 days ago
अमेरिकी और ब्रिटेन की सेनाओं ने यमन में हूती विद्रोहियों के 15 ठिकानों पर किया हमला
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 days ago
भारतीय लड़की बनेगी पाकिस्तान क्रिकेटर की दुल्हन, कबूल करेगी इस्लाम
-
अन्तर्राष्ट्रीय3 days ago
इजरायली सेना का लेबनान में भीषण हमला, 400 हिजबुल्लाह लड़ाके ढेर
-
नेशनल2 days ago
सपा सांसद इकरा हसन ने यति नरसिंहानंद के खिलाफ की कार्रवाई की मांग, बोलीं- ये नाकाबिले बर्दाश्त
-
राजनीति3 days ago
हिंदू समाज को भाषा, जाति और प्रांत के मतभेद और विवाद मिटाकर एकजुट होना होगा : मोहन भागवत
-
नेशनल2 days ago
आम आदमी पार्टी के सांसद संजीव अरोड़ा के घर पर ईडी की छापेमारी, मनीष सिसोदिया भड़के
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
बरेली में महिला 16 साल से खा रही थी अपने बाल, मानसिक बीमारी ट्राईकोलोटो मेनिया से ग्रसित