Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

कश्मीर में बाढ़ पर नजर रख रहा केंद्र

Published

on

नई-दिल्ली,कश्मीर,गृह-मंत्रालय,सोमवार,एनडीआरएफ,एनसीएमसी

Loading

नई दिल्ली | कश्मीर में आई बाढ़ पर नजर रखने के लिए केंद्र सरकार जम्मू एवं कश्मीर सरकार के साथ लगातार संपर्क में है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। केंद्रीय गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन समिति (एनसीएमसी) जम्मू एवं कश्मीर में आई बाढ़ पर नजर रख रही है। साथ ही गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने राज्य में बाढ़ की स्थिति पर सोमवार को मुख्यमंत्री से बातचीत की है।

उन्होंने कहा, “राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद से आज (सोमवार) बातचीत की और बाढ़ के हालात पर चर्चा की।” बीते चार दिनों से हो रही बारिश के कारण कश्मीर घाटी एक बार फिर बाढ़ की तबाही झेल रहा है। प्रभावित लोग सुरक्षित जगह की ओर रुख कर रहे हैं। इसी बीच, एक आधिकारिक बयान के मुताबिक किसी भी तटबंध के टूटने की खबर नहीं है।

एहतियातन राज्य सरकार की सहायता के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) के दो दलों को तैनात किया गया है, जबकि अन्य चार दलों को तैयार रखा गया है। बयान के मुताबिक, राज्य सरकार से यह भी कहा गया है कि जरूरत पड़ने पर सहायता के लिए वह उसे निर्देश दे।

उत्तर प्रदेश

डीएम साहब को लगी प्यास, बिसलरी की जगह आ गई बिलसेरी, 3000 बोतल करवा दी नष्ट

Published

on

Loading

बागपत। बागपत से हैरान करने वाली खबर सामने आयी है। यहां कलेक्टर एक कार्यक्रम में बैठे थे, तभी उन्हे प्यास लगी। सामने पानी की बोतल देखते ही वो चौंक गए। नाम पढ़कर तुरंत फैक्ट्री पर रेड मारने के आदेश दे दिये।

दरअसल, बोतल पर ‘बिसलरी’ की बजाए ‘बिलसेरी’ लिखा था। इसके बाद खाद्य विभाग की टीम और पुलिस गोदाम पहुंची तो वहां 3000 हजार पानी की बोतल बरामद हुईं, जिन्हें जेसीबी चलाकर नष्ट कराया गया. फर्जी ब्रांड के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

बागपत में खाद्य विभाग में शनिवार को हड़कंप मच गया। बागपत के डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह के टेबल पर नकली पानी की बोतल पहुंच गई। नकली पानी की बोतल पर जब जिलाधिकरी की नजर गई तो, वह हैरान रह गए। अधिकारियों को बुलाकर इसकी सूचना दी। जिसके बाद अधिकारियों ने छापामार कार्रवाई की और ‘बिसलेरी’ के मिलते जुलते नाम ‘बिलसेरी’ जैसी पानी की बोतल वाली दुकानों और गोदामों में छापेमारी की गई।

Continue Reading

Trending