Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

कांग्रेस का अकबर के विरुद्ध प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग

Published

on

Loading

नई दिल्ली, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)| कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सोमवार को यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे विदेश राज्य मंत्री एम.जे. अकबर के खिलाफ प्रदर्शन किया और उनके इस्तीफे की मांग की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यहां नारे लगाते, झंडे फहराते और तख्तियां लहराते हुए अकबर के घर तक पहुंचने की कोशिश की, लेकिन दिल्ली पुलिस ने उन्हें रोक लिया।

अकबर पर उनके साथ काम करने वाली महिला पत्रकारों ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। हालांकि, उन्होंने इन आरोपों को ‘फर्जी और आधारहीन’ बताया है।

 

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending