Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

गुजरात में प्रवासी बिहारी मजदूरों पर हमलों पर रोक लगे : बीरबल झा

Published

on

Loading

नई दिल्ली, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)| गुजरात के साबरकांठा जिले में बीते 28 सितम्बर को चौदह माह की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना के बाद वहां प्रवासी मजदूरों पर हुए हमले के विरोध में शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी के लक्ष्मीनगर में बिहार के सैकड़ों लोग एकत्र हुए। प्रवासी बिहारियों को संबोधित करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. बीरबल झा ने कहा कि गुजरात में हुई दुष्कर्म की घटना काफी निंदनीय है, लेकिन घटना के बाद असामाजिक तत्वों द्वारा बेगुनाह प्रवासियों किए जा हमले भी दुखद हैं।

उन्होंने कहा, समुदाय विशेष के लोगों को निशाना बनाए जाने से गुजरात से प्रवासी मजदूरों को पलायन होने लगा है। लिहाजा, इन हमलों पर तत्काल रोक लगाई जाए।

बिहारवासियों ने कहा कि प्रदेश सरकार को असामाजिक तत्वों से सख्ती से निपटना चाहिए, ताकि प्रवासी मजदूरों का पलायन न हो।

डॉ. झा ने कहा, “गुजरात औद्योगिकी दृष्टि से उन्नत है और वहां रोजगार के काफी अवसर हैं। यही कारण है कि बिहार और उत्तर प्रदेश के लोग काम की तलाश में वहां जाते हैं। औद्योगिक नगर अहमदाबाद समेत गुजरात के कई जिलों में बिहार और उत्तर प्रदेश के असंख्य लोग निवास करते हैं। उनकी सुरक्षा जरूरी है।”

 

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending