Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

नाइक और अखिलेश ने दी चरण सिंह को श्रद्धांजलि

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाइक व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री एवं दिवंगत किसान नेता चौधरी चरण सिंह की 112वीं जयंती के अवसर पर विधानसभा परिसर में स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। राज्यपाल ने इस अवसर पर कहा कि चौधरी चरण सिंह लोकप्रिय नेता थे और किसानों के लिए उनका संघर्ष बेमिसाल था। वह जनता और विशेषकर किसानों के हित के लिए सदैव प्रयासरत रहे।

नाइक ने कहा, “चौधरी साहब से मेरा पुराना परिचय था और मुझे उनके साथ काम करने का भी सौभाग्य मिला था।” श्रद्धांजलि सभा में मुख्यमंत्री के अलावा उनके कैबिनेट के कई सदस्यों सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

प्रादेशिक

कर्नाटक: कांस्टेबल ने एसपी ऑफिस के बाहर की पत्नी की हत्या, इस वजह से वारदात को दिया अंजाम

Published

on

Loading

बेंगलुरु। कर्नाटक के हासन जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पुलिस कांस्टेबल ने एसपी ऑफिस के बाहर ही अपनी पत्नी की चाक़ू से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह घटना पारिवारिक विवाद के चलते हुई। बताया जा रहा है कि यह घटना उस समय हुई जब ममता अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने एसपी कार्यालय आई थी।

इससे गुस्साए लोकनाथ ने घात लगाकर उस पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मौके पर पुलिसकर्मियों के अलावा कई लोग भी मौजूद थे। हालांकि उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन ममता ने दम तोड़ दिया। घटना को अंजाम देक‍र आरोपी पुलिस कांस्टेबल मौके से फरार हो गया। हालांकि बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि लोकनाथ और ममता की शादी को 17 साल हो चुके हैं और उनके दो बच्चे हैं। दंपति के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा था। चार दिन पहले ही दोनों के बीच बहस हुई थी।

 

Continue Reading

Trending