Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

बंगाल में दुर्गा पूजा शुरू

Published

on

Loading

कोलकाता, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)| पश्चिम बंगाल में सोमवार से दुर्गा पूजा उत्सव की शुरुआत हो गई। इस अवसर पर यहां लोग आनंद में सराबोर नजर आए। ‘षष्ठी’ या ‘बोधन’ के दिन देवी दुर्गा की मूर्तियों का स्वागत किया जाता है और इस दिन से पांच दिनों की पूजा शुरू होती है। इस दौरान देश का यह पूर्वी महानगर ढाक(ड्रम) के ताल और धूप की खुशबू के बीच मां दुर्गा का स्वागत करता है।

यहां और विभिन्न जिलों में कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच उम्र और वर्ग की सीमा से परे नागरिक और पर्यटक ‘पूजा परिक्रमा’ के लिए गलियों पर उतरे और विभिन्न पूजा पंडालों में मां दुर्गा के दर्शन किए। इसके लिए पश्चिम बंगाल यातायात विकास निगम ने भी विशेष इंतजाम किए हैं।

इस बीच ‘शरदोत्सव’ के शुरू होते ही चक्रवाती तूफान तितली भी सही समय पर वापस चला गया। यहां बारिश के भी कोई आसार नहीं हैं।

पूजा मुख्यत: षष्ठी और उसके बाद चार दिन -सप्तमी, अष्टमी, नवमी और दशमी- पांच दिनों का उत्सव होता है, जिस दौरान लोग नए कपड़े पहनकर पूजा पंडालों का दर्शन करते हैं। दोस्तों, परिजनों से मिलते हैं और पारंपरिक पकवान बनाते हैं।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी अपने सोशल मीडिया संदेश के जरिए षष्ठी की शुभकामनाएं दी है।

‘तिथि’ के अनुसार, कई पूजा समुदायों में रविवार शाम से ही ‘षष्ठी’ की पूजा शुरू हो गई।

समुदाय पूजा पंडालों और घरों में इस दौरान कालपरमवो(पूजा की शुरुआत), बोधन(मां दुर्गा की मूर्ति का अधिष्ठापन), आमंत्रण(देवी का आमंत्रण), अधिवास(पूजा होने वाली जगह पर देवी का पवित्रीकरण) किया जाता है।

 

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending