Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

भारत ने श्रीलंका सरकार के समक्ष मछुआरे की मौत का मुद्दा उठाया

Published

on

केन्द्र सरकार, भारत, श्रीलंका सरकार, मछुआरे, तरनजीत सिंह संधू

Loading

नई दिल्ली । भारत सरकार ने मंगलवार को श्रीलंका सरकार से उनकी नौसेना द्वारा कथित तौर पर एक भारतीय मछुआरे को गोली मारने के मुद्दे पर चिंता जताई ।
केन्द्र सरकार, भारत, श्रीलंका सरकार, मछुआरे, तरनजीत सिंह संधू

सूत्रों के मुताबिक भारत के उच्चायुक्त तरनजीत सिंह संधू ने श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे के समक्ष इस मुद्दे को उठाया है। वहीं श्रीलंका की नौसेना ने उच्च एवं सम्पूर्ण जांच का भरोसा दिलाया है।

तमिलनाडु के रामेश्वरम में थंगाचिमडाम ब्रिडगो (22) की सोमवार को हुई मौत पर आज वहां धरना प्रदर्शन का दौर जारी है।

भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री पोन राधाकृष्णन ने श्रीलंकाई नौसेना की ओर भारतीय मछुआरे की हत्या की कड़ी निंदा करते हुये कहा कि श्रीलंका को निर्दोष मछुआरे की हत्या के लिये माफी मांगनी चाहिये।

तमिलनाडु के मध्य रामेश्वरम में थंगाचिमदम के ब्रिडगो की सोमवार को कथित तौर पर उस समय गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी जब वह कच्चातिवु तट से कुछ दूरी पर एक मशीनीकृत नौका से मछली पकड़ रहा था।

अन्तर्राष्ट्रीय

थाईलैंड में दर्दनाक हादसा, स्कूली बस में आग से 25 बच्चों की मौत, बढ़ सकती है मृतकों की संख्या

Published

on

Loading

बैंकॉक। थाईलैंड से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां एक स्कूली बस में आग लग जाने से कम से कम 25 बच्चों की मौत हो गई। जबकि कई झुलसने की वजह से घायल हैं। बस में पांच टीचर्स समेत 44 छात्र मौजूद थे। फिलहाल रेस्क्यू वर्कर्स बाकी बच्चों को निकालने की कोशिश कर रहे हैं। आग लगने की वजह अब तक सामने नहीं आई है।

मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका जाहिर की जा रही है। हादसा किस वजह से हुआ, इस बारे में अभी कोई सटीक जानकारी सामने नहीं आई है। स्थानीय लोग भी बचाव और राहत दलों के साथ आग बुझाने और पीड़ितों की मदद करने में जुटे थे।

बैंकॉक पोस्ट के अनुसार यह बस उथाई थानी में एक स्कूल से छात्रों को ले जा रही थी। इसी दौरान इसमें आग लग गई। बचावकर्मियों ने कहा कि आग की लपटों में कई युवा यात्रियों की मौत हो गई या वे घायल हो गए। जोर सोर 100 ट्रैफिक रेडियो नेटवर्क ने दोपहर 12.30 बजे ज़ीर रंगसिट शॉपिंग मॉल के पास इनबाउंड फाहोन योथिन रोड पर बस में आग लगने की सूचना दी।

फायर एंड रेस्क्यू थाईलैंड और थाई पीबीएस ने कहा कि बस 38 छात्रों और छह शिक्षकों को शैक्षिक यात्रा के लिए उथाई थानी के लैन सक जिले के वाट खाओ प्रया संगखारम से ले गई थी। उनका गंतव्य ज्ञात नहीं था। ट्रैफिक पुलिस रेडियो ने कहा कि कई यात्रियों की मौत हो गई या वे घायल हो गए।

Continue Reading

Trending