Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

भारत से क्षेत्रीय सुरक्षा को खतरा : पाकिस्तान

Published

on

Loading

इस्लामाबाद, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)| पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने सोमवार को कहा कि भारत के आक्रामक रवैये और उसके द्वारा खतरनाक हथियारों को शामिल करने से दक्षिण एशिया में रणनीतिक स्थिरता को खतरा है। यहां एक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन ‘वैश्विक अप्रसार व्यवस्था : चुनौतियां और प्रतिक्रिया’ को संबोधित करते हुए अल्वी ने कहा, “दक्षिण एशिया में रणनीतिक स्थिरता को भारत के आक्रामक रवैये और खतरनाक हथियारों को शामिल करने से खतरा है।”

रेडियो पाकिस्तान ने उनके हवाले से कहा, “कुछ देशों द्वारा भारत को परमाणु प्रौद्योगिकी और उन्नत सैन्य हार्डवेयर की आपूर्ति के संबंध में भेदभाव पूर्ण छूट ने क्षेत्रीय सुरक्षा को और जटिल बना दिया है और अप्रसार व्यवस्था की जवाबदेही को कमजोर कर दिया है।”

राष्ट्रपति ने हालांकि उम्मीद जताई कि पाकिस्तान और भारत रणनीतिक स्थिरता के लिए एक संरचना पर सहमति जताएंगे।

अल्वी ने कहा, “हम उम्मीद करते हैं कि अच्छी भावना प्रबल होगी। पाकिस्तान क्षेत्र में रणनीतिक स्थिरता के लिए प्रतिबद्ध है और लगातार संयम व जवाबदेही का प्रदर्शन करता रहेगा।”

उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से सर्जिकल स्ट्राइक और सीमित युद्ध की चर्चा पर संज्ञान लेने का आह्वान करते हुए कहा, “किसी को भी पाकिस्तान की क्षेत्रीय सुरक्षा व संप्रभुता की रक्षा करने की क्षमता पर शक नहीं करना चाहिए।”

अल्वी ने कहा, “इस्लामाबाद ने विश्वास बहाली के उपायों, हथियारों की होड़ से बचने के लिए भारत से सार्थक वार्ता की उम्मीद नहीं छोड़ी है। दोनों देशों को सेना पर खर्च को बचाने और इसे गरीबों के कल्याण पर खर्च करने की जरूरत है।

 

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending