Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

‘मी टू’ में महिलाओं का साथ दें प्रधानमंत्री : सोना महापात्रा

Published

on

Loading

मुंबई, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)| गायिका सोना महापात्रा ने देश में ‘मी टू’ अभियान की लहर के बीच सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से देश की आधी मतदाताओं (महिलाओं) के समर्थन में खड़े होने का आग्रह किया। महापात्रा ने सोमवार को यौन दुर्व्यवहार के आरोपी विदेश राज्यमंत्री एम.जे. अकबर के संबंध में एक ट्वीट किया।

उन्होंने लिखा, “प्रिय नरेंद्र मोदी सर, आप यहां विपक्ष के सामने हार नहीं मानेंगे, लेकिन आपके मतदाताओं की आधी आबादी, हम महिलाओं का समर्थन कीजिए। सामने आईं उन 14 महिलाओं के लिए और दशकों से डरी हुईं कई अन्य महिलाओं और सैकड़ों पुरुषों के समर्थन में आइए।”

उन्होंने कहा, “मिस्टर अकबर, आपने यहां आने के लिए कोई चुनाव नहीं जीता है। भारत के प्रिय प्रधानमंत्री, आपको इस क्रमिक अपराधी को जल्द से जल्द निकालना है। आपके 50 फीसदी मतदाता हम हैं। हमारी बात सुनिए।”

अकबर ने खुद पर लगे सभी आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए नकार दिया है।

 

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending