Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

म्यांमार में बाढ़ से 100 मरे

Published

on

Loading

यंगून| म्यांमार के अधिकांश भागों में जुलाई के बाद हुई भारी बारिश के कारण बाढ़ का मंजर है। बाढ़ में 100 से ज्यादा लोग मारे गए हैं और लगभग एक लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। यह जानकारी सोमवार को एक मीडिया रपट में सामने आई है। समाज कल्याण मंत्री ने कहा कि ज्यादातर मौतें पश्चिमी राज्य रखिने में हुई हैं।

इससे पहले सरकार ने अययरवादी क्षेत्र के निचले इलाके के निवासियों से स्थान खाली करने का आग्रह किया था, जहां इरावदी नदी का जलस्तर खतरे का निशान पार कर गया है।

कृषि मंत्रालय ने कहा है कि लगभग 480,000 हेक्टेयर (1,186,100 एकड़) कृषि भूमि डूब गई है। इसमें से लगभग 180,000 हेक्टेयर (444,790 एकड़) नष्ट हो गए हैं।

म्यांमार में लगभग प्रत्येक वर्ष जून और अक्टूबर के बीच होने वाली भारी बारिश के कारण बाढ़ आती है।

 

अन्तर्राष्ट्रीय

SCO SUMMIT : विदेश मंत्री एस जयशंकर जाएंगे पकिस्तान, शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में होंगे शामिल

Published

on

Loading

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच काफी लंबे समय से रिश्ते खत्म हैं और तनातनी का सिलसिला जारी है। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। विदेश मंत्री एस जयशंकर पाकिस्तान जाएंगे। यहां वह SCO (शंघाई सहयोग संगठन) की बैठक में शामिल होंगे। 15-16 अक्टूबर को इस्लामाबाद में बैठक होगी। 2014 के बाद यह पहली बार होगा जब कोई भारतीय मंत्री पाकिस्तान जाएगा। भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर 9 साल बाद पाकिस्तान जाएंगे।

SCO के काउंसिल ऑफ हेड्स ऑफ गवर्नमेंट (CHG) की बैठक में जयशंकर हिस्सा लेंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने यह जानकारी दी। पाकिस्तान ने 29 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बैठक का न्योता दिया था। पाकिस्तान के विदेश विभाग की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलोच ने कहा था, ‘बैठक में भाग लेने के लिए सभी सदस्य देशों के प्रमुखों को निमंत्रण भेजा गया है।

Continue Reading

Trending