Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

यूथ ओलम्पिक (हॉकी) : भारतीय महिला, पुरुष टीमों को मिला रजत

Published

on

Loading

ब्यूनस आयर्स, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)| भारत की महिला और पुरुष हॉकी टीम को यहां जारी यूथ ओलम्पिक खेलों में रजत पदक हासिल हुए। भारतीय पुरुष टीम को फाइनल में मलेशिया और महिला टीम को फाइनल में अर्जेटीना से हार का सामना करना पड़ा।

अर्जेंटीना के खिलाफ रविवार देर रात खेले गए मैच में भारतीय महिला टीम को 3-1 से हार का सामन कर स्वर्ण पदक से हाथ धोना पड़ा।

इस मैच में भारत के लिए एकमात्र गोल इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाली मुमताज खान ने किया।

इसके अलावा अर्जेटीना के लिए गिनेला पेलेट, सोफिया रामालो और ब्रीसा ब्रुगेसर ने किया।

अर्जेटीना ने महिला हॉकी में किसी भी वर्ग में पहली बार ओलम्पिक खेलों का स्वर्ण पदक हासिल किया है।

मुमताज ने पहले ही मिनट में गोल कर भारतीय टीम का खाता खोल उसे अच्छी शुरुआत दी, लेकिन टीम इस लय को अंत तक कायम नहीं रख पाई।

पेलेट ने सातवें मिनट में अर्जेंटीना के लिए गोल करते हुए उसका स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया।

इसके बाद सोफिया ने नौवें मिनट और ब्रीसा ने 12वें मिनट में गोल कर टीम को 3-1 की मजबूत बढ़त दे दी।

इस बढ़त के खिलाफ भारतीय टीम बराबरी नहीं कर सकी और उसे अंत में 1-3 से हार के साथ रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

भारतीय पुरुष हॉकी टीम को भी रविवार देर रात खेले गए फाइनल मैच में मलेशिया से 4-2 से हार मिली।

भारतीय टीम के दोनों गोल कप्तान विवेक सागर प्रसाद ने किए।

विवेक ने तीसरे मिनट में गोल दागकर भारतीय टीम को शुरुआत में ही 1-0 की बढ़त दे दी। इसके बाद पांचवें मिनट में फिरादुस रोस्दी ने मलेशिया के लिए गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर लिया।

अगले ही मिनट में विवेक ने एक बार फिर गोल कर भारत को मलेशिया के खिलाफ 2-1 की बढ़त दी लेकिन इस बढ़त को टीम अधिक देर तक कायम नहीं रख सकी।

अखिमुल्लाह अनौर (14वें, 19वें मिनट) और आरिफ इशाक (17वें मिनट) ने मलेशिया के लिए गोल कर उसे 4-2 से मजबूत बढ़त दी और इसे अंत तक कायम रखते हुए मलेशिया ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।

 

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending