Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

सांची उत्पादों के लिए विदेशी बाजार पर नजर

Published

on

Loading

भोपाल| मध्य प्रदेश के भोपाल दुग्ध संघ के सांची दुग्ध उत्पादों को अंतर्राष्ट्रीय उत्पाद बनाने की कवायद जारी है। इसके लिए कई देशों के बाजारों में संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। मध्यप्रदेश राज्य डेयरी फेडरेशन की समीक्षा के लिए गुरुवार को हुई बैठक में मुख्यमंत्री शिववराज सिंह चौहान की मौजूदगी में बताया गया कि विदेशों में सांची ब्रांड की संभावनाओं का परीक्षण कराया गया है। पूर्वी अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और संयुक्त अरब अमीरात देशों में उत्पाद के लिए अच्छा बाजार उपलब्ध है।

बैठक में मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि सांची दुग्ध उत्पादों को अंतर्राष्ट्रीय ब्रांड बनाया जाएगा।

चौहान ने दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में इजाफे की दिशा में आवश्यक कदम उठाने के सुझाव देते हुए कहा कि दुनिया में डेयरी के क्षेत्र में जहां भी उत्कृष्ट काम हुए हैं, उनका अध्ययन किया जाए। आधुनिक वित्तीय-प्रशासनिक प्रबंधन, उत्पादन तकनीक और आक्रामक मार्केटिंग के काम किए जाएं।

मुख्यमंत्री ने बैठक में सुझाव दिए कि सांची उत्पादों को गुणवत्तायुक्त बनाया जाए, बाजार मूल्य प्रतिस्पर्धी हो, पशुपालकों को दुग्ध उत्पाद की उचित कीमत तथा उपभोक्ताओं को उचित मूल्य पर उत्पाद दिया जाए।

 

 

नेशनल

मानहानि केस में सांसद संजय राउत को मुंबई की शिवड़ी कोर्ट ने सुनाई सजा, 15 दिन की जेल और 25 हजार का जुर्माना

Published

on

Loading

मुंबई। मानहानि केस में सांसद संजय राउत को दोषी करार दिया गया है। कोर्ट ने उन्हें 15 दिन की जेल की सजा और 25 हजार का जुर्माना भी लगाया गया है। बीजेपी नेता किरीट सोमैया की पत्नी मेधा किरीट ने राउत के खिलाफ केस दर्ज कराया था। मेधा ने उन पर 100 करोड़ रुपये के मानहानि का मुकदमा दायर किया था। मेधा सोमैया की अर्जी पर मुंबई के शिवड़ी कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने शिवसेना सांसद को इस मामले में दोषी पाया।

क्या है पूरा मामला

मामला साल 2022 का है। संजय राउत ने मेधा सोमैया पर मुलुंड में शौचालय घोटाले में शामिल होने का आरोप लगाया था। इसके बाद किरीट सोमैया ने संजय राउत को इस आरोप का सबूत देने की चुनौती दी थी। मगर संजय राउत द्वारा कोई सबूत नहीं देने पर मेधा सोमैया ने संजय राउत के खिलाफ 100 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा दायर किया था। सोमैया ने आरोप लगाया कि राउत ने अगले दिन 16 अप्रैल को आरोपों को दोहराते हुए इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को इंटरव्यू दिया। उन्होंने अपने दावों के समर्थन में अदालत को राउत के इंटरव्यू की वीडियो क्लिप सौंपी। सोमैया ने कहा कि आरोपों को प्रमुख समाचार चैनलों द्वारा व्यापक रूप से प्रसारित किया गया था। हमारी छवि को खराब करने की कोशिश की गई।

Continue Reading

Trending