Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

न्यूजीलैंड में 3 पुलिसकर्मियों को गोली मारी

Published

on

Loading

8ec417ae-3347-4174-9b55-d855d6693e64.grid-6x2

वेलिंग्टन| न्यूजीलैंड के कावेराउ जिले में अज्ञात हमलावरों ने बुधवार को तीन पुलिसकर्मियों को गोली मार दी, जिसमें वे बुरी तरह जख्मी हो गए। ‘न्यूजीलैंड हेराल्ड’ की रिपोर्ट के अनुसार, घायल पुलिसकर्मियों को विमान से अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

न्यूजीलैंड पुलिस की विशेष शाखा ‘द आर्म्ड ऑफेंडर्स स्क्वायड’ घटनास्थल पर पहुंच गई है और उसने इलाके को चारों ओर से घेर लिया है।
सेंट जॉन केंद्रीय संचार के प्रवक्ता मार्क ट्रेगोवेथ ने कहा, “फिलहाल पुलिस अभियान का नेतृत्व कर रही है। हमें मीडिया के सभी सवालों के जवाब देने को कहा गया है।”

अन्तर्राष्ट्रीय

इजरायल सेना की एक और बड़ी सफलता, हमास सरकार के प्रमुख नेता रावी मुश्ताहा और दो वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों को मार गिराया

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इजरायल की सेना ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। गुरुवार को इजरायली सेना ने घोषणा की कि उसने गाजा में तीन महीने पहले किए गए हवाई हमलों में हमास सरकार के प्रमुख नेता रावी मुश्ताहा और दो वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों को मार गिराया। इजरायली सेना के अनुसार, उत्तरी गाजा में एक भूमिगत परिसर को निशाना बनाते हुए इस हमले को अंजाम दिया गया, जिसमें मुश्ताहा के साथ-साथ कमांडर समेह अल-सिराज और समी औदेह भी मारे गए।

इजरायल ने लेबनान पर भी लगातार बमबारी जारी रखी है। ताजा हवाई हमलों में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हुए। समाचार एजेंसी के मुताबिक, गुरुवार सुबह बेरूत के बाचौरा इलाके में संसद के पास एक इमारत को निशाना बनाकर हमला किया गया। यह इजरायल का लेबनान की सरकार के मुख्यालय के सबसे करीब किया गया हमला है।

इजरायली सेना ने यह हमला ईरान की तरफ से मिलाइलें दागने के बाद किया था। इजरायली सेना की ओर से किए गए हमलों में कम से कम 51 लोग मारे गए थे। मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। हमास द्वारा बीते साल सात अक्टूबर को किए गए आतंकी हमले के बाद इजरायल ने गाजा में स्थित आतंकवादी ठिकानों पर हमले जारी रखे हैं।

Continue Reading

Trending