Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

यूपी : मुलायम ने शनिवार को बुलाई प्रत्याशियों की बैठक

Published

on

Loading

सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी, सपा, मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव, शिवपाल सिंह यादव, सियासी घमासान

लखनऊ | उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी (सपा) के भीतर टिकट बंटवारे को लेकर मचे सियासी घमासान के बीच पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने 31 दिसंबर को सभी घोषित प्रत्याशियों की लखनऊ में बैठक बुलाई है। सपा के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव की ओर से एक बयान जारी कर यह जानकारी दी गई।

बयान में कहा गया है कि सपा के 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए घोषित प्रत्याशियों को 31 दिसंबर को पार्टी कार्यालय में होने वाली बैठक में शामिल होना है। इधर, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपने समर्थकों और नेताओं के साथ बैठक खत्म कर मुख्यमंत्री आवास से जनता दर्शन हॉल के निकल गए। यहां उन्होंने प्रदेशभर से आए फरियादियों की शिकायतें सुनीं। साथ ही टिकट के दावेदारों से भी बातचीत की।

मुख्यमंत्री अखिलेश सुबह करीब 11 बजे 5, कालिदास मार्ग पहुंच गए थे। इसके बाद उन्होंने आवास के बाहर मौजूद समर्थकों और नेताओं को 5, केडी के अंदर बुलवा लिया था। सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने सभी समर्थकों और मंत्रियों से सियासी संकट पर बात की।

इधर, सपा के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव और पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह यादव के बीच चल रही मैराथन बैठक खत्म हो चुकी है। करीब एक घंटा चली बैठक में सपा प्रमुख और प्रदेश अध्यक्ष ने प्रत्याशी सूची में संशोधन पर चर्चा की। इसके साथ ही बैठक में सपा प्रमुख के करीबी भी मौजूद थे।

 

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में परीक्षा देकर लौट रही आठवीं की छात्राओं से बाइक सवार मनचलों ने की बदसलूकी

Published

on

Loading

देवरिया। उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के तरकुलवा क्षेत्र में शुक्रवार को परीक्षा देकर वापस लौट रहीं आठवीं की छात्राओं से बाइक सवार मनचलों ने बदसलूकी की। पुलिस इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।सूत्रों ने बताया कि जिले के तरकुलवा क्षेत्र में एक विद्यालय से परीक्षा देकर वापस जा रही आठवीं की दो छात्राओं से रास्ते में बाइक सवार मनचलों ने बदसलूकी की। छेड़छाड़ से बचने के लिए एक छात्रा साईकिल छोड़कर भागने लगी जबकि साथ की एक छात्रा साईकिल समेत खेत में गिर गई।

छात्राओं के चिल्लाने पर मनचले फरार हो गए। छेड़खानी की सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। विद्यालय प्रबंधक की तहरीर पर पुलिस अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बताया कि तरकुलवा क्षेत्र का मामला है, जहां दो बालिकाओं कुछ बाइक सवारों द्वारा परेशान करने,पीछा करने का मामला सामने आया है। जो तहरीर मिली है, उसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की पांच टीमें बनाई गई हैं।

Continue Reading

Trending