Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

मधुर संगीत सदाबहार बना रहता है : जावेद अली

Published

on

Loading

नई दिल्ली, 23 मार्च (आईएएनएस)| ‘जश्न-ए-बहारां’, ‘अर्जियां’, ‘कुन फाया कुन’ व ‘तू ही हकीकत’ जैसे मधुर गीतों के गायक जावेद अली का मानना है संगीत हर रूप में अच्छा है, लेकिन मधुर संगीत हमेशा सदाबहार होता है।

अली शनिवार को सिरी फोर्ट ऑडिटोरियम में गुंजन फाउंडेशन के साथ एक संगीत संध्या ‘दस्तक-ए-दिल’में भाग लेने आए हैं। यह कार्यक्रम वंचित छात्रों को समर्पित है।

देश में मौजूदा संगीत परिदृश्य पर अली ने आईएएनएस से कहा, नई प्रतिभाओं को देखकर खुशी होती है। उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए मंच मिल रहा है। बीते दस सालों में हम देख सकते हैं कि संगीत में अच्छा बदलाव आया है।

अली का मानना है कि संगीत बेहतर हो रहा है।

उन्होंने कहा, मधुर संगीत अधिक आ रहा है और श्रोता इसकी प्रशंसा कर रहे हैं। मैं एक अलग शैली में गाना चाहूंगा क्योंकि श्रोता अलग व नए तरह का संगीत पसंद करते हैं..संगीत हर रूप में अच्छा है। लेकिन मधुर संगीत हमेशा जीवंत रहेगा।

Continue Reading

मनोरंजन

साऊथ सिनेमा के दिग्गज एक्टर मोहन राज का निधन, 70 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Published

on

By

Loading

नई दिल्ली। साउथ सिनेमा के दिग्गज एक्टर मोहन राज का निधन हो गया है। उन्होंने गुरुवार को 70 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि पिछले काफी समय से वो बीमार चल रहे थे। उन्हें पार्किंसंस रोग था, जिससे दिमाग कमजोर होकर काम करना बंद कर देता है। ये बीमारी इंसान को अंदर से खोखला कर देती है।

इसी बीच अभिनेता और निर्देशक दिनेश पणिकर ने सोशल मीडिया पर मोहन राज के निधन की खबर सुनते ही अपना दुख व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने बताया कि मोहन राज का उनके घर पर दोपहर करीब 3 बजे निधन हो गया और उनका अंतिम संस्कार अगले दिन तिरुवनंतपुरम में किया जाएगा।

काम की बात करें तो मोहन राज ने अपने करियर में 300 से अधिक फिल्मों में काम किया था, लेकिन खलनायक के रोल से उन्हें ज्यादा पहचान मिली। उन्हें उप्पुकंदम ब्रदर्स, चेनकोल, आराम थंपुरन और नरसिम्हम में उनके किरदारों के लिए आज भी याद किया जाता है।

 

Continue Reading

Trending