प्रादेशिक
होली पर रंगों की मस्ती में झूम रहा मध्यप्रदेश
भोपाल | मध्य प्रदेश में शुक्रवार को रंगों का पर्व होली उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। राजधानी भोपाल से लेकर राज्य के छोटे-छोटे शहरों और गांव कस्बों तक में हुरियारों का हुड़दंग नजर आ रहा है। राज्य में गुरुवार को होलिका दहन के साथ ही रंग लगाने और अबीर उड़ाने का दौर चल पड़ा था। वहीं शुक्रवार को सुबह से ही हर तरफ एक दूसरे को रंगने की होड़ मची हुई है। आलम यह है कि युवाओं की टोलियां हर गली सड़कों पर झूमते गाते घूम रही हैं, और अपने ही रंग में रंगी नजर आ रही हैं। वहीं महिलाएं और युवतियां घर-घर पहुंचकर एक दूरसे को होली की शुभकामनाएं दे रही हैं।
प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश वासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय परम्परा में होली का विशेष महत्व है। यह पर्व आपसी द्वेष को भूल कर सामाजिक समरसता और अनेकता में एकता की परम्परा को आगे बढ़ाने का संदेश देता है। राज्यपाल राम नरेश यादव ने भी होली के पावन पर्व पर प्रदेश के लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि होली वसंत ऋतु में मनाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण भारतीय त्यौहार है। रंग और उमंग का त्यौहार होली एकता, सद्भाव, समरसता और भाई-चारे का प्रतीक है। यह त्यौहार सभी देशवासियों को कटुता, आपसी वैर और जातिभेद को भुलाकर मिल जुलकर रहने और उत्सव मनाने की प्रेरणा देता है।
प्रादेशिक
दिल्ली से नोएडा खाना खाने आए 4 दोस्तों की सड़क हादसे में मौत, एक की हालत गंभीर
नोएडा। नोएडा में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में कार सवार चार दोस्तों की मौत हो गई जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने बताया कि हादसा रविवार देर रात करीब 2 बजे हुआ और पीड़ित दिल्ली के न्यू कोंडली के निवासी थे। अपर पुलिस उपायुक्त जोन प्रथम मनीष कुमार मिश्रा ने बताया कि सेक्टर-24 थाने की पुलिस ने हादसे में घायल हुए दिल्ली के न्यू कोंडली निवासी उत्तम की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी
पुलिस के मुताबिक घटना 30 सितंबर की रात 2 बजे की है। एक कार में पांच युवक दिल्ली से खाना खाने नोएडा आए थे। नोएडा से वापस जाते समय सेक्टर -11 एच ब्लॉक रेड लाइट के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कार में टक्कर मार दी। घटना में कार सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक हादसे में जान गंवाने वाले युवकों की पहचान मोहित, विशाल, मनीष और हिमांशु उर्फ बिट्टू के रूप में हुई है। जबकि घायल की पहचान उत्तम के रूप में हुई है। चारों मृतक और घायल उत्तम न्यू कोंडली दिल्ली के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है की घटना के समय हिमांशु उर्फ बिट्टू कार चला रहा था। घटना के बाद से ही मृतकों के परिवार में चीख- पुकार मची हुई है।
इस संबंध में पुलिस का कहना है कि घायल उत्तम की हालत खतरे से बाहर है। उसकी शिकायत पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। घटनास्थल से ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-
अन्तर्राष्ट्रीय9 hours ago
तनावमुक्त रहना चाहते हैं तो सोशल मीडिया से एक हफ्ते के लिए बना लें दूरी, शोध में हुआ खुलासा
-
नेशनल2 days ago
जम्मू में गरजे पीएम मोदी- कांग्रेस आज भी सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर पाकिस्तान की भाषा बोलती है
-
प्रादेशिक2 days ago
इलाहाबाद विश्वविद्यालय, मानवविज्ञान विभाग ने ग्रामीणों को पर्यावरण और महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया
-
प्रादेशिक2 days ago
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को मिली जान से मारने की धमकी, पाकिस्तान से आई कॉल
-
अन्तर्राष्ट्रीय3 days ago
इजरायल की एयरस्ट्राइक में हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह और उसकी बेटी की मौत की खबर
-
मनोरंजन2 days ago
आखिर लता मंगेशकर ने क्यों नहीं की थी शादी, खुद इंटरव्यू में किया था खुलासा
-
खेल-कूद3 days ago
सड़क हादसे में घायल हुए सरफराज खान के छोटे भाई मुशीर खान, अस्पताल में इलाज जारी
-
नेशनल2 days ago
मन की बात में बोले पीएम मोदी- त्योहारों पर कुछ भी खरीदें, वो मेड इन इंडिया ही होना चाहिए