IANS News
विजयाराजे सिंधिया की जन्मशताब्दी पर मैराथन दौड़
भोपाल, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)| भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) देश भर में सिंधिया राजघराने की विजयाराजे सिंधिया ‘राजमाता’ की जन्मशताब्दी को मना रही है। शुक्रवार को पूरे राज्य में भाजपा ने नारी शक्ति दिवस के तौर पर मनाया। ग्वालियर में जहां मैराथन दौड़ शुरू हुई, वहीं विभिन्न स्थानों पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। ग्वालियर के क्षत्री पार्क से दिल्ली तक के लिए 400 किमी कि महिला सशक्तीकरण दौड़ को हरी झंडी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिखाकर रवाना किया। भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया राहटकर के नेतृत्व में यह महिला रिले मैराथन दौड़ पांच राज्यों मध्यप्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली से होते हुए 16 अक्टूबर को दिल्ली में समाप्त होगी। दिल्ली के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की उपस्थिति में इसका समापन होगा।
भाजपा के अनुसार, इस मैराथन में शुरू से लेकर अंत तक 375 किमी के बीच 100 महिलाएं दौड़ेंगी। उसके साथ ही कई नामचीन व्यक्ति, सेलिब्रिटी भी बीच में इससे जुड़ेंगे और मोदी सरकार की उन योजनाओं को लोगों से साझा करेंगे, जिससे महिलाओं का सशक्तीकरण हुआ है।
भाजपा द्वारा इस मौके पर विभिन्न स्थानों पर आयोजित कमल शक्ति संवाद कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती एवं प्रदेश शासन की मंत्री ललिता यादव सागर, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, मंत्री अर्चना चिटनीस एवं महापौर मालिनी गौड़ इंदौर, उत्तरप्रदेश की मंत्री रीता बहुगुणा जोशी एवं मंत्री कुसुम मेहदेले रीवा, केंद्रीय मंत्री निरंजना ज्योति एवं सांसद ज्योति धुर्वे छिदवाड़ा, सरोज पांडे एवं प्रदेश मंत्री कृष्णा गौर उज्जैन तथा सांसद मीनाक्षी लेखी व महापौर स्वाती गोड़बोले जबलपुर में उपस्थित रहीं।
IANS News
टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया
दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।
यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।
फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।
-
आध्यात्म18 hours ago
नवरात्रि के सातवें दिन होती है मां कालरात्रि की पूजा, जानिए मां कैसे होंगी प्रसन्न
-
अन्तर्राष्ट्रीय3 days ago
भारतीय लड़की बनेगी पाकिस्तान क्रिकेटर की दुल्हन, कबूल करेगी इस्लाम
-
नेशनल3 days ago
सपा सांसद इकरा हसन ने यति नरसिंहानंद के खिलाफ की कार्रवाई की मांग, बोलीं- ये नाकाबिले बर्दाश्त
-
नेशनल2 days ago
हरियाणा ने दिखा दिया, जलेबी फैक्ट्री में नहीं मेहनती हलवाई की दुकान में बनती है : गौरव भाटिया
-
नेशनल2 days ago
‘आप’ उम्मीदवार मेहराज मलिक ने जम्मू-कश्मीर के डोडा से दर्ज की जीत, केजरीवाल ने दी बधाई
-
नेशनल2 days ago
जुलाना से जीतीं विनेश फोगाट, बीजेपी के कैप्टन योगेश बैरागी को 6015 वोटों से हराया
-
नेशनल3 days ago
आम आदमी पार्टी के सांसद संजीव अरोड़ा के घर पर ईडी की छापेमारी, मनीष सिसोदिया भड़के
-
अन्तर्राष्ट्रीय3 days ago
पाकिस्तान के कराची एयरपोर्ट के बाहर ब्लास्ट, तीन चीनी नागरिकों की मौत, 10 घायल