Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

न्यूजीलैंड में कार दुर्घटना में भारतीय की मौत

Published

on

Loading

वेलिंगटन, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)| न्यूजीलैंड के क्वींसटाउन में कार दुर्घटना में 25 वर्षीय भारतीय युवक की मौत हो गई। न्यूजीलैंड की पत्रिका ‘द इंडियन वीकेंडर’ की रिपोर्ट के मुताबिक, मूल रूप से पंजाब के निवासी हरप्रीत सिंह सात साल पहले पढ़ाई करने के लिए न्यूजीलैंड आया था और लगभग 6-7 महीने पहले क्वींसटाउन में रहने लगा था।

रिपोर्ट के अनुसार, रविवार सुबह उसकी कार क्वींसटाउन के दक्षिण में डेविल्स स्टेयरकेस के पास 15 यात्रियों को ले जा रही एक टूरिस्ट बस से टकरा कर पलट गई। गंभीर रूप से घायल होने के कारण बाद में उसकी मौत हो गई वहीं बस के यात्री और चालक सुरक्षित हैं।

सिंह दिसंबर के अंत में भारत जाकर अपने परिवार से मिलने वाला था।

न्यूजीलैंड में सिंह के साथ रहने वाले उसके नाना ने कहा, “वह बहुत स्मार्ट, होशियार और उदार किस्म का शख्स था। हमने अपना नगीना खो दिया।”

तीन साल पहले सिंह के पिता की मौत हो चुकी है। उसके परिवार में उसकी मां और एमबीबीएस कर रही उसकी छोटी बहन है। वे दोनों भारत में रहती हैं।

समाचार रिपोर्टो के अनुसार, सिंह का शव इंवरकार्गिल ले जाया गया और औपचारिकताएं होने के बाद उनका अंतिम संस्कार ऑकलैंड में किया जाएगा।

 

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending