Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

मप्र के कई इलाकों में भारी बारिश का अनुमान

Published

on

Loading

भोपाल| मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में मंगलवार सुबह मौसम सुहावना रहा। राज्य में पिछले दो-तीन दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घटों के दौरान कई जगहों पर भारी बारिश का अनुमान जताया है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में मंगलवार सुबह बदली रही। हवाएं राहत देने वाली हैं। उमस कुछ कम हुई है। बीते 24 घंटों के दौरान भी बारिश दर्ज की गई, जिससे उज्जैन, होशंगाबाद तथा सीहोर आदि जगहों पर बाढ़ की स्थिति बनी हुई है और सामान्य जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान भोपाल, उज्जैन, इंदौर और सागर संभाग के विभिन्न इलाकों में भारी बारिश की आशंका है।

राज्य में बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी भोपाल में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री, इंदौर में 21.2 डिग्री, ग्वालियर में 26.5 डिग्री और जबलपुर में 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, सोमवार को भोपाल में अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री, इंदौर में 23.8 डिग्री, ग्वालियर में 30.2 डिग्री और जबलपुर में 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

नेशनल

एग्जिट पोल के आकड़ो को देखकर बृजभूषण शरण सिंह का आया बयान- जम्मू कश्मीर में बीजेपी की सरकार बनेंगी, हरियाणा पर बोलना मना है

Published

on

Loading

नई दिल्ली। हरियाणा में विधानसभा चुनाव संपन्न हो चुके हैं। अब आठ चुनावों के नतीजे घोषित किए जाएंगे। लेकिन उससे पहले सभी एग्जिट पोल दावा कर रहे हैं कि हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनेगी। सभी राजनीतिक दलों के नेता इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इसी कड़ी में भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व प्रमुख और बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में हम देख सकते हैं कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सरकार बनाएगी। हरियाणा को लेकर उन्होंने कहा कि हरियाणा पर बोलना मना है।

बृजभूषण शरण सिंह ने कहा विनेश और बजरंग का नाम मिट जाएगा

बीजेपी ने बृजभूषण शरण सिंह को पहलवान विनेश फोगट और बजरंग पुनिया के खिलाफ बयान देने से मना किया हुआ है। बृजभूषण ने दोनों पहलवानों के कांग्रेस में शामिल होने पर निशाना साधा था। बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि विनेश और बजरंग ने कुश्ती में नाम कमाया, उसी से मशहूर हुए, लेकिन अब कांग्रेस में शामिल होने से उनका नाम मिट जाएगा। बृजभूषण ने विनेश पर कुश्ती को बदनाम करने का आरोप लगाया।

Continue Reading

Trending