Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

बिहार में धूप निकली, उमस बढ़ी

Published

on

पटना,बिहार, धूप निकली,उमस,न्यूनतम तापमान,मौसम विज्ञान केंद्र

Loading

पटना- बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में सोमवार सुबह आसमान साफ रहा और धूप निकली। धूप निकलने से उमस बढ़ गई है। मौसम विभाग का कहना है अगले 24 घंटों तक राज्य में मौसम साफ रहेगा। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, राजधानी पटना का सोमवार को न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।राज्य के अन्य प्रमुख शहरों में भागलपुर का न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस, गया का 25.6 डिग्री तथा पूर्णिया का 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना का रविवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 30.2 डिग्री, गया का 36.8 डिग्री तथा पूर्णिया का अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

नेशनल

एग्जिट पोल के आकड़ो को देखकर बृजभूषण शरण सिंह का आया बयान- जम्मू कश्मीर में बीजेपी की सरकार बनेंगी, हरियाणा पर बोलना मना है

Published

on

Loading

नई दिल्ली। हरियाणा में विधानसभा चुनाव संपन्न हो चुके हैं। अब आठ चुनावों के नतीजे घोषित किए जाएंगे। लेकिन उससे पहले सभी एग्जिट पोल दावा कर रहे हैं कि हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनेगी। सभी राजनीतिक दलों के नेता इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इसी कड़ी में भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व प्रमुख और बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में हम देख सकते हैं कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सरकार बनाएगी। हरियाणा को लेकर उन्होंने कहा कि हरियाणा पर बोलना मना है।

बृजभूषण शरण सिंह ने कहा विनेश और बजरंग का नाम मिट जाएगा

बीजेपी ने बृजभूषण शरण सिंह को पहलवान विनेश फोगट और बजरंग पुनिया के खिलाफ बयान देने से मना किया हुआ है। बृजभूषण ने दोनों पहलवानों के कांग्रेस में शामिल होने पर निशाना साधा था। बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि विनेश और बजरंग ने कुश्ती में नाम कमाया, उसी से मशहूर हुए, लेकिन अब कांग्रेस में शामिल होने से उनका नाम मिट जाएगा। बृजभूषण ने विनेश पर कुश्ती को बदनाम करने का आरोप लगाया।

Continue Reading

Trending