Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

ममता ने ‘निर्भया’ को याद किया

Published

on

Loading

नई दिल्ली| पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 16 दिसम्बर, 2012 को दिल्ली में सामूहिक दुष्कर्म व बर्बरता का शिकार हुई ‘निर्भया’ को याद किया, जिसकी बाद में सिंगापुर के अस्पताल में मौत हो गई। इस बर्बर कृत्य के तीन साल पूरे होने पर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की अध्यक्ष ने ट्विटर पर लिखा, “दिल्ली की बर्बर घटना को तीन साल पूरे हो गए..हम निर्भया को याद करते हैं। हम उसकी क्षति की भरपाई तो नहीं कर सकते, लेकिन सरकार को उसके परिवार के साथ हर मोड़ पर खड़ा होना चाहिए।”

दक्षिणी दिल्ली में 16 दिसम्बर, 2012 को चलती बस में छह लोगों ने बर्बर रूप से 23 साल की लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। इस बर्बर कांड में एक नाबालिग भी शामिल था।

निर्भया कांड की पीड़िता की 29 दिसम्बर, 2012 को सिंगापुर के एक अस्पताल में मौत हो गई।

नेशनल

दिल्ली पुलिस ने HIBOX ऐप घोटाले में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को जारी किया नोटिस, करीब 30 हजार लोगों के साथ हुई थी ठगी

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने HIBOX ऐप घोटाले में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को नोटिस जारी किया है। रिया ने विज्ञापन के जरिए लोगों को इस ऐप में निवेश करने के लिए मोटिवेट किया। हाइबॉक्स ऐप से जुड़े मामले में 500 करोड़ के घोटले का खुलासा हुआ। दिल्ली पुलिस ने इस फ्रॉड के मास्टरमाइंड सिवाराम को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। जिसने नवंबर 2016 में सवरुल्ला एक्सप्रेस प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी शुरू की थी। जिसके बाद फरवरी 2024 में हाइबॉक्स ऐप को लॉन्च किया था। इस ऐप के माध्यम से करीब 30 हजार लोगों के साथ ठगी की गई है। इस घोटले में कई मशहूर सितारे और हाई-प्रोफाइल यूट्यूबर भी शामिल बताए जा रहे हैं।

हाइबॉक्स क्या होता है

हाइबॉक्स ऐप को एक निवेश योजना के तौर पर प्रमोट किया गया है। इस ऐप में साइन अप करके पैसे इन्वेस्ट कराए जाते हैं। इस ऐप के माध्यम से एक से पांच फीसदी तक ब्याज देने का दावा किया जाता है। यह ऐप एक महीने में 30-90 फीसदी तक का रिर्टन देने का भी आश्वासन देता है। इस ऐप ने शुरऊ में रिटर्न दिया। लेकिन बाद में जुलाई 2024 में इस ऐप में टेक्निकल गड़बड़ी और लीगल वैलिडिटी का हवाला देकर पेमेंट रोक दी गई।

Continue Reading

Trending