नेशनल
वरिष्ठ कांग्रेस नेता ए. सी. जोस का निधन
कोच्चि| वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और कांग्रेस पार्टी के मुखपत्र ‘वीक्षनम’ के प्रबंध संपादक ए. सी. जोस का शनिवार को निधन हो गया। पार्टी पदाधिकारियों के मुताबिक, 78 वर्षीय जोस कांग्रेस की राज्य इकाई के अध्यक्ष वी. एम. सुदंरम की अगुवाई में राज्य में चल रही ‘यात्रा’ में सक्रिय रूप से भाग ले रहे थे और शुक्रवार देर रात तबीयत बिगड़ने की शिकायत पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया था।
शनिवार तड़के अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।फरवरी से जून 1982 की संक्षिप्त अवधि के दौरान वह केरल विधानसभा के अध्यक्ष होने के अलावा दो बार विधायक चुने गए थे।बाद में वह दिल्ली की राजनीति में सक्रिय हुए। वह 1996 से तीन बार लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए थे। 2004 के लोकसभा चुनाव में हार के बाद वह राज्य में पार्टी के सक्रिय नेता की जिम्मेदारी निभा रहे थे। संप्रग सरकार के दूसरे कार्यकाल में जोस ‘कॉयर बोर्ड’ के अध्यक्ष नियुक्त किए गए थे। अपने पूरे राजनीतिक करियर में वह एक लोकप्रिय श्रमिक नेता भी रहे। कांग्रेस ने घोषणा की है कि उनका अंतिम संस्कार यहां मंगलवार को किया जाएगा।
नेशनल
दिल्ली पुलिस ने HIBOX ऐप घोटाले में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को जारी किया नोटिस, करीब 30 हजार लोगों के साथ हुई थी ठगी
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने HIBOX ऐप घोटाले में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को नोटिस जारी किया है। रिया ने विज्ञापन के जरिए लोगों को इस ऐप में निवेश करने के लिए मोटिवेट किया। हाइबॉक्स ऐप से जुड़े मामले में 500 करोड़ के घोटले का खुलासा हुआ। दिल्ली पुलिस ने इस फ्रॉड के मास्टरमाइंड सिवाराम को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। जिसने नवंबर 2016 में सवरुल्ला एक्सप्रेस प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी शुरू की थी। जिसके बाद फरवरी 2024 में हाइबॉक्स ऐप को लॉन्च किया था। इस ऐप के माध्यम से करीब 30 हजार लोगों के साथ ठगी की गई है। इस घोटले में कई मशहूर सितारे और हाई-प्रोफाइल यूट्यूबर भी शामिल बताए जा रहे हैं।
हाइबॉक्स क्या होता है
हाइबॉक्स ऐप को एक निवेश योजना के तौर पर प्रमोट किया गया है। इस ऐप में साइन अप करके पैसे इन्वेस्ट कराए जाते हैं। इस ऐप के माध्यम से एक से पांच फीसदी तक ब्याज देने का दावा किया जाता है। यह ऐप एक महीने में 30-90 फीसदी तक का रिर्टन देने का भी आश्वासन देता है। इस ऐप ने शुरऊ में रिटर्न दिया। लेकिन बाद में जुलाई 2024 में इस ऐप में टेक्निकल गड़बड़ी और लीगल वैलिडिटी का हवाला देकर पेमेंट रोक दी गई।
-
आध्यात्म3 days ago
नवरात्रि में करें इस मंत्र का जाप, हर मनोकामना होगी पूरी
-
नेशनल3 days ago
राहुल गांधी की मोहब्बत की दुकान में अब नशे का सामान भी मिल रहा है: सुधांशु त्रिवेदी
-
नेशनल3 days ago
अरविंद केजरीवाल के बाद मनीष सिसोदिया भी खाली करेंगे सरकारी आवास, हरभजन सिंह के घर में होंगे शिफ्ट
-
खेल-कूद3 days ago
पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन की मुश्किलें बढ़ीं, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी का समन
-
प्रादेशिक1 day ago
ऑल इंडिया वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन ईम्प्लाइज यूनियन की प्रेस कांफ्रेंस में इन मुद्दों पर हुई चर्चा
-
अन्तर्राष्ट्रीय3 days ago
हिजबुल्लाह को एक और झटका, इजरायली हमले में नसरल्लाह के दामाद हसन जाफर कासिर की मौत
-
नेशनल2 days ago
एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान में उड़ान भरने के कुछ देर बाद उठने लगा धुआं, 148 यात्री थे सवार, हुई इमरजेंसी लैंडिंग
-
अन्तर्राष्ट्रीय3 days ago
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने भारत के अलावा चार और देशों से अपने राजदूत वापस बुलाए