Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

भागलपुर: शख्स ने की पत्नी, मां और दो बच्चों की हत्या, फिर खुद भी फांसी लगाकार दी जान

Published

on

Loading

भागलपुर। बिहार के भागलपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने पत्नी, मां और सो बच्चों की हत्या करने के बाद खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी। पति को शक था कि उसकी पत्नी के किसी गैर मर्द से संबंध है। इसी बात को लेकर घर में अक्सर विवाद होता था।

घटनास्थल पर डीआईजी, एसएसपी, सिटी एसपी, सिटी डीएसपी, डीएसपी (लाइन) सहित दर्जनों पदाधिकारी पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि एसएसपी कार्यालय में तैनात सिपाही नीतू के पति पंकज सिंह ने सोमवार की रात अपनी पत्नी, मां और दो बच्चों की गला रेतकर हत्या की। उसके बाद सुसाइड नोट लिखकर खुदकुशी कर ली।

भागलपुर रेंज के डीआईजी विवेकानंद ने बताया कि पंकज और नीतू ने प्रेम विवाह किया था। पति पंकज को पत्नी नीतू पर अवैध संबंध को लेकर शक था। उन्होंने बताया कि मृतक कांस्टेबल नीतू बक्सर और उसका पति पंकज आरा का रहने वाले थे। मौके से बरामद सुसाइड नोट में पंकज ने अपनी पत्नी पर किसी दूसरे व्यक्ति से अवैध संबंध होने का जिक्र किया है। उसने हत्या की बात को भी स्वीकार किया है।

Continue Reading

पंजाब

भगवंत मान सरकार की बड़ी कार्रवाई, भ्रष्टाचार में लिप्त 52 पुलिस अधिकारियों को किया बर्खास्त

Published

on

Loading

चंडीगढ़। पंजाब पुलिस विभाग में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ पंजाब सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। भगवंत मान सरकार ने भ्रष्टाचार में लिप्त 52 पुलिस अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया है। बता दें कि 2 दिन पहले मुक्तसर के DC को भी निलंबित किया गया था।

भगवंत मान सरकार ने राज्य में भ्रष्टाचार और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी को खत्म करने के लिए पंजाब सरकार ने जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई है। मुख्यमंत्री मान ने यह स्पष्ट किया है कि राज्य में किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार को सहन नहीं किया जाएगा, चाहे वह प्रशासनिक अधिकारी हो, पुलिस अधिकारी या किसी भी दल का नेता। उन्होंने भ्रष्टाचार से लड़ाई के लिए मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन- 9501200200 भी जारी की है।

पंजाब सरकार लगातार भ्रष्टाचार के खिलाफ काम कर रही है और हेल्पलाइन नंबर (9501200200) के जरिए लोग भ्रष्टाचार से संबंधित घटनाओं की शिकायत दर्ज कर सकते हैं। इस पहल का उद्देश्य रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार को रोकना है। मुख्यमंत्री ने जनता से अपील की है कि यदि किसी भी सरकारी अधिकारी से रिश्वत की मांग की जाती है, तो वह इस नंबर पर ऑडियो या वीडियो रिकॉर्ड करके शिकायत करें। इसके बाद सरकार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करेगी, ताकि ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सके।

Continue Reading

Trending