Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि

Published

on

Loading

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के राजकीय समारोह में गांधी घाट पहुंचे और उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर सशस्त्र पुलिस द्वारा सलामी दी गई तथा दो मिनट की शोक सलामी भी दी गई। मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम के हुतात्माओं की स्मृति में मौन श्रद्धांजलि अर्पित की।

इसअवसर पर विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, विधान पार्षद कुमुद वर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, आयुक्त, पटना प्रमंडल मयंक वरबड़े, पटना के जिलाधिकारी चन्द्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार, राज्य नागरिक परिषद् के पूर्व महासचिव अरविन्द कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण तथा कई सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन किया और मौन श्रद्धांजलि अर्पित की।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

शादी के दिन हार्ट अटैक का नाटक करके दुल्हन अपनी सहेली के साथ फरार, जानें क्या है पूरा मामला

Published

on

Loading

मुजफ्फरनगर। यूपी के मुजफ्फरनगर से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां शादी के दिन हार्ट अटैक से मौत का नाटक कर एक दुल्हन फरार हो गई, जिसे पुलिस ने झांसी के पास एक आश्रम से गिरफ्तार कर लिया। मुजफ्फरनगर पुलिस अब युवती से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच में जुटी है। बताया जाता है कि दुल्हन अपनी महिला मित्र के साथ फरार हुई थी।

क्या है पूरा मामला?

नई मंडी थाना क्षेत्र के शांतिनगर निवासी डॉक्टर भारत भूषण के पुत्र विजय भूषण की शादी झांसी निवासी सुषमा शर्मा के साथ तय हुई थी। शादी का समारोह मुजफ्फरनगर के नाथ फॉर्म में आयोजित किया गया था। शादी से ठीक पहले, दुल्हन सुषमा के ब्यूटी पार्लर में हार्ट फेल होने से मौत की खबर आग की तरफ फैल गई। इसके बाद शादी का माहौल मातम में तब्दील हो गया।

इस मामले में चौंकाने वाला मोड़ तब आया जब पुलिस ने दुल्हन सुषमा को झांसी के पास एक आश्रम से बरामद कर लिया। शुरुआती जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि दुल्हन ने हार्ट अटैक का नाटक कर अपनी सहेली के साथ फरार होने की योजना बनाई थी।

पुलिस ने युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या इस साजिश में कोई और व्यक्ति शामिल था और फरारी के पीछे असली वजह क्या थी। इस सनसनीखेज मामले से पूरे शहर में चर्चाओं का दौर जारी है, और पुलिस जल्द ही पूरे रहस्य से पर्दा उठाने की तैयारी में है।

मुजफ्फरनगर पुलिस का कहना है कि परिजनों द्वारा दुल्हन के अपहरण होने की तहरीर पुलिस को दी गई थी, जिस पर पुलिस ने दुल्हन सुषमा को बरामद कर लिया है और पूछताछ के बाद पुलिस दुल्हन सुषमा को बयान दर्ज करने के लिए कोर्ट में पेश करेगी।

इस घटना की जानकारी देते हुए सीओ नई मंडी रुपाली राव ने बताया कि 18 फरवरी को थाना नई मंडी में एक दुल्हन के अपहरण की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना पर तत्काल पुलिस द्वारा मुकदमा पंजीकृत कराया गया। इसमें 2 डेडीकेटेड टीम लगाई गईं और पुलिस द्वारा उस महिला को सकुशल बरामद कर लिया गया। आज न्यायालय में उसका बयान कराया जा रहा है। बयान के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। इस अफवाह के बारे में पुलिस के पास कोई जानकारी नहीं है।

 

 

Continue Reading

Trending