Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर हुई बेकाबू, पहली बार एक दिन में 3 हजार से ज्यादा मौतेंं

Published

on

Loading

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर कम होती नहीं दिख रही है। भारत में हर कोरोना के नए मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 3.62 लाख नए मरीज आए हैं।

वहीं भारत में पहली बार मौत का आंकड़ा 3 हजार के पार चला गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक बीते 24 घंटे में 3,285 लोगों की इस वायरस की वजह से जान चली गई। इसी के साथ देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,79,88,637 हो गई है, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर ठीक होने की दर गिरकर 82.54 प्रतिशत हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, संक्रमण से 3285 और लोगों के दम तोड़ने से मृतक संख्या बढ़कर 2,01,165 हो गई है। उपचाराधीन मरीजों की संख्या में भी तेजी से वृद्धि हो रही है।

यह संख्या बढ़कर 29,72,106 हो गई है, जो कुल संक्रमितों का 16.34 प्रतिशत है। वहीं, राष्ट्रीय स्तर पर कोविड-19 से ठीक होने की दर गिरकर 82.54 प्रतिशत हो गई है। मंत्रालय के अनुसार, संक्रमण से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 1,48,07,704 हो गई है।

नेशनल

देश के 14 राज्यों में अगले तीन दिन होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने दी जानकारी

Published

on

Loading

नई दिल्ली। देश के 14 राज्यों में अगले तीन दिनों के दौरान झमाझम बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। दिल्ली में तो आज बारिश भी हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, कई राज्यों में गरज के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में ओले भी गिर सकते हैं। वहीं, तेज हवाएं भी चलने की पूरी संभावना है।

इन राज्यों में झमाझम बारिश के आसार

मौसम विभाग की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान देश के कई राज्यों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है। कुछ जगहों पर तेज बारिश भी हो सकती है। इसके साथ ही कई जगहों पर ओले भी पड़ सकते हैं। 20, 22 और 23 फरवरी को बिहार और गंगा के तटीय पश्चिम बंगाल में तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे की गति) के साथ आंधी, बिजली के साथ मध्यम वर्षा की संभावना है।

यहां पर चलेंगी तेज हवाएं

इसके अलावा झारखंड, ओडिशा, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे की गति) के साथ आंधी और बिजली के साथ छिटपुट हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। 20 तारीख को उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश हो सकती है।

24 फरवरी से यहां पर शुरू होगा बारिश का दौर

मौसम विभाग ने 24 फरवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है। इसके प्रभाव में 24 और 25 फरवरी को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मध्यम वर्षा/बर्फबारी हो सकती है। 20 से 23 फरवरी तक अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश होने की उम्मीद है। यहां पर तेज़ हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटे की गति) चल सकती हैं।

Continue Reading

Trending