Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

केजरीवाल को दिल्ली और हरियाणा के लोगों से माफी मांगनी चाहिए: नायब सिंह सैनी

Published

on

Loading

नई दिल्ली। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल के उस बयान दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है जिसमें उन्होंने कहा था कि भाजपा शासित राज्य ‘‘यमुना नदी में जहर’’ मिला रहा है। सैनी ने यह भी कहा कि केजरीवाल को इस बयान के लिए दिल्ली और हरियाणा के लोगों से माफी मांगनी चाहिए।

मुख्यमंत्री सैनी ने बुधवार को दिल्ली-हरियाणा सीमा पर दहिसरा गांव के पास यमुना नदी के ‘पॉइंट नंबर-चार’ का दौरा किया और पूजा-अर्चना कर यमुना के पानी का आचमन किया। सैनी ने कहा, ‘‘अरविंद केजरीवाल झूठ की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने 10 साल पहले दिल्ली के लोगों से जो वादे किए थे, उन्हें पूरा नहीं किया। यमुना के पानी में ‘‘जहर मिलाने’’ वाला उनका बयान दुर्भाग्यपूर्ण है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा दुर्भाग्यपूर्ण बयान देने के लिए अरविंद केजरीवाल को माफी मांगनी चाहिए।’’ नायब सिंह सैनी ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की पिछली चार नमूनों की जांच रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि दिल्ली की सीमा में दाखिल होने से पहले हरियाणा की सीमा पर यमुना का पानी मानकों पर पूरी तरह खरा उतरा है।

Continue Reading

नेशनल

रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की मुख्यमंत्री, विधायक दल की बैठक में हुआ ऐलान

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली को अपना नया मुख्यमंत्री मिल गया है। रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी। रेखा गुप्ता ने पहली बार विधानसभा का चुनाव जीता है। वह शालीमार बाग सीट से विधायक चुनी गई हैं। उन्होंने विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार वंदना कुमारी को 29,595 वोटों के बड़े अंतर से मात दी है।

रेखा गुप्ता बचपन से ही राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) की सक्रिय सदस्य हैं। संघ की छात्र शाखा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के जरिये उन्होंने छात्र राजनीति में प्रवेश किया। 1994-95 में वह दौलत राम कॉलेज में सचिव चुनी गईं। 1995-96 में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) की सचिव बनीं। 1996-97 में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ की अध्यक्ष बनीं।

बीजेपी में कई पदों पर रहीं रेखा

रेखा गुप्ता 2003-2004 तक बीजेपी युवा मोर्चा दिल्ली में सचिव के पद पर रहीं। 2004-2006 में वह युवा मोर्चा की राष्ट्रीय सचिव बनीं। अप्रैल 2007 में उत्तरी पीतमपुरा वार्ड से बीजेपी के टिकट पर पार्षद बनीं। नगर निगम में पार्षद बनने के बाद उन्हें 2007-2009 तक महिला कल्याण एवं बाल विकास समिति के अध्यक्ष जिम्मेदारी भी सौंपी गई। मार्च, 2010 में उन्हें भाजपा में राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया। मौजूदा वक्त में वह भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। रेखा गुप्ता शालीमार बाग वार्ड से भी पार्षद रही हैं।

Continue Reading

Trending