Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

राजनीति

वायनाड लोकसभा सीट पर प्रियंका गांधी लगभग 48000 वोटों से आगे

Published

on

Loading

वायनाड। कांग्रेस नेता और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद खाली हुई केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर 13 नवंबर को उपचुनाव के लिए वोटिंग हुई थी। नतीजे आज जारी किए जाएंगे। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस नेता और राहुल की बहन प्रियंका गांधी बढ़त बनाए हुई हैं। वहीं, कम्युनिस्ट पार्टी दूसरे स्थान पर है, जबकि बीजेपी पिछड़कर तीसरे पायदान पर है।

खबर लिखे जाने तक वायनाड से प्रियंका गांधी 48239 वोटों से आगे चल रही हैं। इस सीट से राहुल गांधी ने 2024 के लोकसभा चुनाव में लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की थी। उन्होंने सीपीआई (एम) के उम्मीदवार एनी राजा को 3 लाख 64 हजार से अधिक वोटों से शिकस्त दी थी। हालांकि, 2024 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी ने वायनाड के अलावा उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट से भी चुनाव लड़ा था। दोनों सीटों पर जीत दर्ज करने के बाद राहुल ने वायनाड सीट छोड़ने का फैसला लिया और यहां से उपचुनाव में प्रियंका गांधी को चुनावी मैदान में उतारा गया।

राजनीति

“विकसित दिल्ली का जो मिशन है उसे पूरा करने के लिए लगातार काम किया जाएगा” – सीएम रेखा गुप्ता

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को दिल्ली सचिवालय में औपचारिक रूप से दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। इससे पहले रेखा गुप्ता ने रामलीला मैदान में सीएम पद की शपथ ली है। रेखा गुप्ता ने जानकारी दी है कि गुरुवार को शाम 7 बजे दिल्ली की नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक आयोजित की जाएगी। माना जा रहा है कि इस बैठक में कई बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में खास बातें।

सीएम पद संभालने के बाद पहला बयान

दिल्ली के मुख्यमंत्री का कार्यभार संभालने के बाद दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने पहला बयान जारी किया है। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा- “विकसित दिल्ली का जो मिशन है उसे पूरा करने के लिए लगातार काम किया जाएगा। इसमें एक दिन भी व्यर्थ नहीं होगा। दिल्ली से किया गया एक-एक कमिटमेंट पूरा किया जाएगा।” रेखा गुप्ता ने बताया है- “गुरुवार को शाम 7 बजे कैबिनेट बैठक होगी। इससे पहले शाम 5 बजे हम आरती के लिए यमुना घाट जाएंगे।

सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली में रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार की पहली कैबिनेट में CAG की रिपोर्ट को पास किया जाएगा, जिससे इसे सदन के पटल पर रखा जा सके। आम आदमी पार्टी सरकार के दौरान की 14 CAG की रिपोर्ट को अभी तक सदन में पेश नहीं किया गया है। इसके अलावा आम आदमी पार्टी की 10 साल की सरकार के दौरान दिल्ली सरकार की आर्थिक स्थिति ( फाइनांशियल स्टेट्स) पर भी चर्चा होगी।

इन नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने बुधवार 20 फरवरी को रेखा गुप्ता को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई है। इसके बाद भाजपा के विधायक प्रवेश वर्मा, मनजिंदर सिंह सिरसा, कपिल मिश्रा, पंकज सिंह, आशीष सूद और रवींद्र इंद्राज ने भी मंत्री के पद की शपथ ली है।

Continue Reading

Trending