Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

लखनऊ में ट्रिपल मर्डर से मचा हड़कंप, जमीन विवाद में हुई गोलीबारी में महिला सहित तीन की मौत  

Published

on

Triple murder creates stir in Lucknow

Loading

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज शुक्रवार को ट्रिपल मर्डर से हड़कंप मच गया। मलिहाबाद में जमीनी विवाद में एक ही परिवार के तीन लोगों की दबंगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। परिवार के तीन लोगों की मौत से सदमे में आए एक व्यक्ति को हार्ट अटैक आ गया। उसकी भी हालत गंभीर बनी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार लखनऊ के मलिहाबाद के मोहम्मदनगर गांव में थार गाड़ी पर सवार होकर आए दबंगों ने जमीनी विवाद में जमकर फायरिंग की। फायरिंग में एक महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गांव में दहशत फैलाने के बाद आरोपी फरार हो गए।

आनन-फानन घायलों के परिजन तीनों को मलिहाबाद CHC ले गए, जहां एक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दो को गंभीर हालत में लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। रास्ते में इन दोनों घायलों की भी मौत हो गई।

परिवार के तीन सदस्यों की मौत की खबर से सदमे में आए एक व्यक्ति को हार्ट अटैक आ गया। आनन-फानन में उसे भी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, जहां उसकी भी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं वारदात की सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम महिलाबाद CHC और एक टीम जांच-पड़ताल करने गांव पहुंची।

CHC में परिजनों और ग्रामीणों का हंगामा होते देख अन्य थानों की पुलिस फोर्स को बुलाना पड़ा। फिलहाल पुलिस मौके पर परिजनों और ग्रामीणों को समझाने-बुझाने का प्रयास कर रही है।

मृतकों में ताज खां (55), फरहीन पत्नी फरीद खान (40) और हलदा पुत्र फरीद (20) हैं। बताया जा रहा है कि दबंगों ने जब फायरिंग की तो फरीद के बेटे हलदा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ताज खां और फरीद की पत्नी फरहीन ने लखनऊ ट्रामा सेंटर ले जाते समय दम तोड़ दिया।

परिवार के तीन सदस्यों की मौत से सदमे में आए फरीद को हार्ट अटैक आ गया। गंभीर हालत में उसे महिलाबाद CHC में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। फरीद की भी हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार मामला जमीन से जुड़ा था। जिसके चलते दोनों पक्षो में विवाद बढ़ गया और गोलीबारी हो गई।

 

उत्तर प्रदेश

शादी के दिन हार्ट अटैक का नाटक करके दुल्हन अपनी सहेली के साथ फरार, जानें क्या है पूरा मामला

Published

on

Loading

मुजफ्फरनगर। यूपी के मुजफ्फरनगर से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां शादी के दिन हार्ट अटैक से मौत का नाटक कर एक दुल्हन फरार हो गई, जिसे पुलिस ने झांसी के पास एक आश्रम से गिरफ्तार कर लिया। मुजफ्फरनगर पुलिस अब युवती से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच में जुटी है। बताया जाता है कि दुल्हन अपनी महिला मित्र के साथ फरार हुई थी।

क्या है पूरा मामला?

नई मंडी थाना क्षेत्र के शांतिनगर निवासी डॉक्टर भारत भूषण के पुत्र विजय भूषण की शादी झांसी निवासी सुषमा शर्मा के साथ तय हुई थी। शादी का समारोह मुजफ्फरनगर के नाथ फॉर्म में आयोजित किया गया था। शादी से ठीक पहले, दुल्हन सुषमा के ब्यूटी पार्लर में हार्ट फेल होने से मौत की खबर आग की तरफ फैल गई। इसके बाद शादी का माहौल मातम में तब्दील हो गया।

इस मामले में चौंकाने वाला मोड़ तब आया जब पुलिस ने दुल्हन सुषमा को झांसी के पास एक आश्रम से बरामद कर लिया। शुरुआती जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि दुल्हन ने हार्ट अटैक का नाटक कर अपनी सहेली के साथ फरार होने की योजना बनाई थी।

पुलिस ने युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या इस साजिश में कोई और व्यक्ति शामिल था और फरारी के पीछे असली वजह क्या थी। इस सनसनीखेज मामले से पूरे शहर में चर्चाओं का दौर जारी है, और पुलिस जल्द ही पूरे रहस्य से पर्दा उठाने की तैयारी में है।

मुजफ्फरनगर पुलिस का कहना है कि परिजनों द्वारा दुल्हन के अपहरण होने की तहरीर पुलिस को दी गई थी, जिस पर पुलिस ने दुल्हन सुषमा को बरामद कर लिया है और पूछताछ के बाद पुलिस दुल्हन सुषमा को बयान दर्ज करने के लिए कोर्ट में पेश करेगी।

इस घटना की जानकारी देते हुए सीओ नई मंडी रुपाली राव ने बताया कि 18 फरवरी को थाना नई मंडी में एक दुल्हन के अपहरण की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना पर तत्काल पुलिस द्वारा मुकदमा पंजीकृत कराया गया। इसमें 2 डेडीकेटेड टीम लगाई गईं और पुलिस द्वारा उस महिला को सकुशल बरामद कर लिया गया। आज न्यायालय में उसका बयान कराया जा रहा है। बयान के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। इस अफवाह के बारे में पुलिस के पास कोई जानकारी नहीं है।

 

 

Continue Reading

Trending