Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

मोदी ने देश की जनता का अपमान किया : राहुल गांधी

Published

on

Loading

दतिया/ग्वालियर, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)| कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर देश की जनता का अपमान करने का आरोप लगाया। राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री लाल किले से कहते है कि देश 70 साल से सो रहा था। यह देश के हर वर्ग का अपमान है।

मध्य प्रदेश के ग्वालियर-चंबल संभाग के दौरे के पहले दिन सोमवार को गांधी ने दतिया के स्टेडियम में आयोजित सभा में प्रधानमंत्री मोदी पर जमकर हमला बोला।

राहुल ने कहा , “आज अमेरिका के राष्ट्रपति अपने सामने चीन और भारत को पाते हैं। बीते 70 साल में इस देश के हर वर्ग किसान, छोटे व्यापारी, मजदूर, महिलाओं ने अहम योगदान किया है, तब यह देश इस स्थिति में खड़ा है, मगर प्रधानमंत्री लाल किले से कहते है कि देश 70 साल से सो रहा था। यह इस देश के हर वर्ग का अपमान है।”

राहुल ने केंद्र सरकार को उद्योगपतियों की सरकार बताते हुए कहा, “वर्तमान सरकार किसानों का कर्ज माफ करने को तैयार नहीं है, मगर देश के 15 उद्योगपतियों का कर्ज माफ कर दिया। कांग्रेस ने किसानों का कर्ज माफ किया था। इस सरकार के लिए किसानों के लिए बोलने के लिए शब्द तक नहीं है।”

राहुल सोमवार सुबह लगभग 11 बजे विशेष विमान से ग्वालियर पहुंचे थे, जहां कांग्रेस नेताओं ने उनका स्वागत किया। राहुल वहां से हेलिकॉप्टर से रवाना होकर दतिया पहुंचें जहां पीताम्बरा पीठ मंदिर पहुंचकर दर्शन किए और पूजा अर्चना की।

गांधी के साथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ और प्रचार अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया है।

 

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending