Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

उप्र : विवेक तिवारी की विधवा को ओएसडी का दर्जा

Published

on

Loading

लखनऊ, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश की राजधानी में पिछले दिनों पुलिस की गोलियों से भून डाले गए एप्पल कंपनी के एरिया मैनेजर विवेक तिवारी की पत्नी कल्पना तिवारी को न्यू हैदराबाद स्थित आवास पर नगर निगम में ओएसडी पद का नियुक्तिपत्र सौंपा गया। उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, कैबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन, महापौर संयुक्ता भाटिया, विधायक डॉ़ नीरज बोरा, डीएम व नगर आयुक्त की मौजूदगी में कल्पना तिवारी ने नियुक्तिपत्र पर हस्ताक्षर किए।

लखनऊ के गोमती नगर में पिछले दिनों देर रात सिपाही प्रशांत चौधरी ने कथित तौर पर विवेक तिवारी की हत्या कर दी थी। इसके बाद सरकार ने 40 लाख रुपये का मुआवजा दिया था। उस समय कल्पना तिवारी को नगर निगम में ओएसडी बनाए जाने का आश्वासन दिया गया था।

विवेक तिवारी हत्याकांड की अभी जांच चल रही है। आरोपी सिपाहियों को बर्खास्त कर जेल भेजा जा चुका है। कल्पना तिवारी ने सरकार से मिल रही मदद पर संतुष्टि जाहिर की थी।

उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, उपमुख्यमंत्री केशव मौर्या सहित कई मंत्री और विधायक हादसे के बाद पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे थे और उन्हें मदद का भरोसा दिलाया था। कल्पना ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात की थी।

 

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending