Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

एंडरसन का स्थानापन्न रख सकता है मुंबई इंडियंस

Published

on

मुंबई,इंडियन प्रीमियर लीग,कोरी एंडरसन,भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड,बीसीसीआई

Loading

मुंबई| इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की तकनीकी समिति ने मुंबई इंडियंस को चोटिल हरफनमौला खिलाड़ी कोरी एंडरसन का स्थानापन्न रखने की अनुमति सोमवार को दे दी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव अनुराग ठाकुर, सौरव दासगुप्ता, सुबीर गांगुली, सौरव गांगुली और रवि शास्त्री की समिति ने इसे मंजूरी दी।

बीसीसीआई द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया, “कोरे एंडरसन को आईपीएल के लीग चरण के खत्म होने के बाद न्यूजीलैंड की टेस्ट टीम से जुड़ना है। उन्हें 14 और 17 अप्रैल को बाएं हाथ में चोट लगी। इसके बाद से वह लीग मैचों में नहीं खेल सके।” बीसीसीआई के अनुसार मुंबई इंडियंस टीम अगर एंडरसन के स्थान पर किसी खिलाड़ी को चुनती है तो उसे जारी संस्करण में खेलने की इजाजत होगी। मुंबई इंडियंस ने अभी किसी स्थानापन्न खिलाड़ी की घोषणा नहीं की है।

नेशनल

जम्मू-कश्मीर: आतंकियों ने सेना के दो जवानों का किया अपहरण, एक भागने में कामयाब, दूसरे का गोलियों से छलनी शव मिला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग के जंगली इलाके में आतंकियों ने सेना के 2 जवानों का अपहरण कर लिया। हालांकि, एक जवान आतंकियों के चंगुल से छूटकर वापस आने में कामयाब हो गया है, लेकिन दूसरे की बेरहमी से ह्त्या कर दी गई है। उसका गोलियों से छलनी शव बरामद हुआ है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों जवान प्रादेशिक सेना की 161वीं इकाई के हैं। 8 अक्टूबर को शुरू किए गए आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान जंगली इलाके से उन्हें अगवा किया गया। इनमें से एक जवान भागने में सफल रहा। उसे दो गोली लगी है। बुधवार सुबह दूसरे जवान का शव मिला। उसके शरीर पर गोलियों के कई निशान हैं।

घायल जवान को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी स्थिति स्टेबल है। आतंकियों की तलाश के लिए पूरे इलाके की घेराबंदी की गई है। बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

बता दें कि यह घटना ऐसे समय पर हुई है जब 8 अक्टूबर को ही जम्मू-कश्मीर में मतगणना संपन्न हुई है और अब यहां नई सरकार बनने जा रही है। नेशनल कांफ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन यहां सरकार बनाने जा रही है। अब राज्य सरकार के साथ ही केंद्र सरकार की भी चुनौती बढ़ जाएगी। सफल चुनाव आयोजन से पाकिस्तान और पाक परस्त संगठन खार खाए बैठे हैं। इसके बाद अब यहां आतंकी गतिविधियों में भारी इजाफा होने की आशंका है।

Continue Reading

Trending