Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

कांग्रेस वर्किंग कमेटी की अहम बैठक जारी

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली में मंगलवार को कांग्रेस पार्टी की कार्यसमिति की बैठक शुरू होगी। इस मीटिंग का एजेंडा मौजूदा राजनीतिक हालात पर चर्चा करना बताया गया है, लेकिन साथ ही कहा जा रहा है की इसका मुख्य एजेंडा राहुल गांधी को मजबूती देने का है। बैठक में स्थायी आमंत्रित सदस्य भी मौजूद रहेंगे।

सूत्रों के अनुसार लगातार चुनावी हार के कारण पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी की नेतृत्व क्षमता पर उठ रहे सवालों के बीच अब उन्हें पदोन्नत कर सबल बनाने की रणनीति बनाई जा रही है। उधर जहा दिल्ली विधानसभा चुनाव का भीबीते दिन सोमवार को एलान हो गया। राहुल गांधी की टीम को फिर यह आशंका है की यहां भी हार के बाद विरोधी आवाज कहीं और मुखर न हो जाए।

Continue Reading

नेशनल

जम्मू-कश्मीर: आतंकियों ने सेना के दो जवानों का किया अपहरण, एक भागने में कामयाब, दूसरे का गोलियों से छलनी शव मिला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग के जंगली इलाके में आतंकियों ने सेना के 2 जवानों का अपहरण कर लिया। हालांकि, एक जवान आतंकियों के चंगुल से छूटकर वापस आने में कामयाब हो गया है, लेकिन दूसरे की बेरहमी से ह्त्या कर दी गई है। उसका गोलियों से छलनी शव बरामद हुआ है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों जवान प्रादेशिक सेना की 161वीं इकाई के हैं। 8 अक्टूबर को शुरू किए गए आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान जंगली इलाके से उन्हें अगवा किया गया। इनमें से एक जवान भागने में सफल रहा। उसे दो गोली लगी है। बुधवार सुबह दूसरे जवान का शव मिला। उसके शरीर पर गोलियों के कई निशान हैं।

घायल जवान को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी स्थिति स्टेबल है। आतंकियों की तलाश के लिए पूरे इलाके की घेराबंदी की गई है। बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

बता दें कि यह घटना ऐसे समय पर हुई है जब 8 अक्टूबर को ही जम्मू-कश्मीर में मतगणना संपन्न हुई है और अब यहां नई सरकार बनने जा रही है। नेशनल कांफ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन यहां सरकार बनाने जा रही है। अब राज्य सरकार के साथ ही केंद्र सरकार की भी चुनौती बढ़ जाएगी। सफल चुनाव आयोजन से पाकिस्तान और पाक परस्त संगठन खार खाए बैठे हैं। इसके बाद अब यहां आतंकी गतिविधियों में भारी इजाफा होने की आशंका है।

Continue Reading

Trending