Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

छग : पुलिस मुठभेड़ में नक्सली ढेर

Published

on

Loading

जगदलपुर, 12 अक्टूबर (आईएएनएस/वीएनएस)। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में गुरुवार देर शाम पुलिस ने तुलसी पहाड़ी पर हुई मुठभेड़ में एक वर्दीधारी नक्सली को मार गिराया। नक्सली का शव बरामद कर लिया गया है। उसकी शिनाख्त मिलीशिया डिप्टी कमांडर कवासी देवा के रूप में की गई है।

बस्तर के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) विवेकानंद सिन्हा ने शुक्रवार को यहां बताया कि गुरुवार सुबह गश्त के दौरान सुकमा के कांगेर एरिया कमेटी की स्मॉल एक्शन टीम पहाड़ी पर चढ़कर चांदामेटा की तरफ जा रही थी। इस दौरान नक्सलियों की नजर पुलिस पर पड़ी। नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जवानों ने मोर्चा सम्भालते हुए मुंहतोड़ जवाब दिया।

इस मुठभेड़ में एक नक्सली की मौत हो गई, जिसकी पहचान मिलीशिया डिप्टी कमांडर कवासी देवा के रूप मे हुई है। लक्ष्मण और पंडा नाम के दो नक्सली मौके से भागने में कामयाब हो गए। मारे गए नक्सली के कब्जे से एक बंदूक और विस्फोटक बनाने का सामान बरामद किया गया है। साथ ही उसके पास से तोंगपाल का एक नक्शा भी जब्त किया गया है।

 

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending