IANS News
टोक्यो ओलम्पिक-2020 के लिए आईओसी की रिफ्यूजी टीम
ब्यूनस आयर्स, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)| अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) ने 2020 में होने वाले टोक्यो ओलम्पिक के लिए शरणार्थियों (रिफ्यूजी) की एक ओलम्पिक टीम के गठन की घोषणा की है। समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, आईओसी के अध्यक्ष थॉमस बाक ने 133वें आईओसी सत्र में इसकी घोषणा की।
बाक ने कहा, “पिछली बार रियो ओलम्पिक में हम काफी दबाव में थे। अब हमारे पास दो साल हैं। हमने पहले से ही सावधानी रखनी शुरू कर दी है और हमारे पास एथलीटों का एक समूह है। हम पहले से ही 51 या 52 शरणार्थी एथलीटों का समर्थन कर रहे हैं, जिनकी हमने पहचान की है। टोक्यो ओलम्पिक के लिए यह समूह और भी बढ़ सकता है।”
आईओसी ने एक बयान में कहा कि शरणार्थियों की टीम के गठन के साथ समिति ने दुनियाभर में लाखों शरणार्थी और आंतरिक रूप से विस्थापित एथलीटों के लिए एकजुटता के संदेश को व्यक्त किया।
बाक ने कहा, “हमें ओलम्पिक खेलों के लिए शरणार्थियों की टीम की जरूरत है। हम शरणार्थी एथलीटों का बेहतर रूप से स्वागत करेंगे और उन्हें टोक्यो ओलम्पिक में घर जैसा माहौल देंगे।”
रियो डी जनेरियो में भी शरणार्थी टीम का निर्माण किया गया था। इसमें इथियोपिया, दक्षिण सूडान, सीरिया और कोंगो के शरणार्थी एथलीट शामिल थे।
उल्लेखनीय है कि टोक्यो ओलम्पिक खेलों का आयोजन 24 जुलाई से नौ अगस्त तक होगा।
IANS News
टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया
दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।
यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।
फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।
-
आध्यात्म5 hours ago
नवरात्रि के सातवें दिन होती है मां कालरात्रि की पूजा, जानिए मां कैसे होंगी प्रसन्न
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 days ago
भारतीय लड़की बनेगी पाकिस्तान क्रिकेटर की दुल्हन, कबूल करेगी इस्लाम
-
नेशनल2 days ago
सपा सांसद इकरा हसन ने यति नरसिंहानंद के खिलाफ की कार्रवाई की मांग, बोलीं- ये नाकाबिले बर्दाश्त
-
नेशनल2 days ago
आम आदमी पार्टी के सांसद संजीव अरोड़ा के घर पर ईडी की छापेमारी, मनीष सिसोदिया भड़के
-
नेशनल1 day ago
हरियाणा ने दिखा दिया, जलेबी फैक्ट्री में नहीं मेहनती हलवाई की दुकान में बनती है : गौरव भाटिया
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
बरेली में महिला 16 साल से खा रही थी अपने बाल, मानसिक बीमारी ट्राईकोलोटो मेनिया से ग्रसित
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 days ago
पाकिस्तान के कराची एयरपोर्ट के बाहर ब्लास्ट, तीन चीनी नागरिकों की मौत, 10 घायल
-
नेशनल1 day ago
कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- रुझानों को जानबूझकर वेबसाइट पर धीरे शेयर किया जा रहा