Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

तेलंगाना के सीएम ने सरकारी खजाने से तिरुपति बालाजी में चढ़ाए 5.45 करोड़ के गहने

Published

on

Loading

तिरुपति। आंध्र प्रदेश के मंदिरों के शहर में मुख्यमंत्री कल्बकुंतल चंद्रशेखर राव (केसीआर) सहित तेलंगाना सरकार के सभी मंत्री मंगलवार को पहुंचे। राव ने बुधवार को भगवान बालाजी मंदिर में 5.45 करोड़ रुपये के आभूषण चढ़ाएं। खास बात यह है कि यह सभी आभूषण सरकारी खजाने से खरीदे गए।

मुख्यमंत्री अपने परिवार के सदस्यों, मंत्रियों और शीर्ष अधिकारियों के साथ यहां तिरुमला मंदिर के लिए बहुप्रतीक्षित धन्यवाद यात्रा के लिए दो विशेष विमान से पहुंचे। चंद्रशेखर राव मुख्य रूप से तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के प्रमुख के रूप में जाने जाते हैं। उन्होंने अलग तेलंगाना राज्य की मांग के लिए आंदोलन किया था। उन्होंने कहा कि तिरुपति के दोनों प्रतिष्ठित देवताओं में भगवान बालाजी को पांच करोड़ रुपये के सोने के गहने और देवी पद्मावती को 45,000 रुपये की नथुनी चढ़ाई। सूत्रों ने दावा किया है कि ये सभी खर्चा सरकारी खजाने से किया गया।

साल 2014 में तेलंगाना राज्य बनने के बाद मुख्यमंत्री की यह पहली तिरुपति यात्रा है। यहां रेनीगुंटा हवाईअड्डा पहुंचने पर, मुख्यमंत्री का आंध्र प्रदेश मंत्रिमंडल के मंत्री बी. गोपालकृष्ण रेड्डी और सत्तारूढ़ तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के कुछ विधायकों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

बाद में, मुख्यमंत्री की पत्नी शोभा, बेटी और टीआरएस की सांसद के. कविता और परिवार के अन्य सदस्य सडक़ मार्ग से तिरुपति पहुंचे। तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के अधिकारी उनको गेस्ट हाउस लेकर आए, जहां रात को सभी रुकेंगे।

मुख्यमंत्री अपने परिवार के सदस्यों, मंत्रियों और अधिकारियों के साथ बुधवार की सुबह तिरुमाला मंदिर में दर्शन करेंगे। उसके बाद, वह तिरुचानूर में पद्मावती मंदिर दर्शन के लिए रवाना होंगे।

नेशनल

जम्मू-कश्मीर: आतंकियों ने सेना के दो जवानों का किया अपहरण, एक भागने में कामयाब, दूसरे का गोलियों से छलनी शव मिला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग के जंगली इलाके में आतंकियों ने सेना के 2 जवानों का अपहरण कर लिया। हालांकि, एक जवान आतंकियों के चंगुल से छूटकर वापस आने में कामयाब हो गया है, लेकिन दूसरे की बेरहमी से ह्त्या कर दी गई है। उसका गोलियों से छलनी शव बरामद हुआ है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों जवान प्रादेशिक सेना की 161वीं इकाई के हैं। 8 अक्टूबर को शुरू किए गए आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान जंगली इलाके से उन्हें अगवा किया गया। इनमें से एक जवान भागने में सफल रहा। उसे दो गोली लगी है। बुधवार सुबह दूसरे जवान का शव मिला। उसके शरीर पर गोलियों के कई निशान हैं।

घायल जवान को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी स्थिति स्टेबल है। आतंकियों की तलाश के लिए पूरे इलाके की घेराबंदी की गई है। बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

बता दें कि यह घटना ऐसे समय पर हुई है जब 8 अक्टूबर को ही जम्मू-कश्मीर में मतगणना संपन्न हुई है और अब यहां नई सरकार बनने जा रही है। नेशनल कांफ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन यहां सरकार बनाने जा रही है। अब राज्य सरकार के साथ ही केंद्र सरकार की भी चुनौती बढ़ जाएगी। सफल चुनाव आयोजन से पाकिस्तान और पाक परस्त संगठन खार खाए बैठे हैं। इसके बाद अब यहां आतंकी गतिविधियों में भारी इजाफा होने की आशंका है।

Continue Reading

Trending