Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

नाइजीरिया में मस्जिद व रेस्टोरेंट में विस्फोट, धर्मगुरु समेत 44 की मौत

Published

on

Loading

जोस (नाइजीरिया)। मध्य नाइजीरियाई शहर जोस में सोमवार को हुए दो जबरदस्त विस्फोट में 44 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों घायल हो गए। विस्फोट एक मस्जिद और एक मुस्लिम रेस्टोरेंट में हुआ। हमले की जिम्मेदारी किसी भी संगठन ने नहीं ली है, लेकिन जांचकर्ता इसमें बोको हरम के शामिल होने की आशंका जता रहे हैं।

पुलिस के मुताबिक, रविवार रात यांताये मस्जिद में हुए एक बम धमाके में मुस्लिम धर्मगुरु सानी याहया के साथ 44 लोगों की मौत हो गई। धमाका तब हुआ, जब धर्मगुरु नाइजीरिया में अलग-अलग धर्मों की मौजूदगी पर प्रवचन दे रहे थे। बताया जा रहा है कि रमजान की वजह से उस समय वहां काफी संख्या में लोग मौजूद थे। दूसरा विस्फोट शगालिंकू रेस्टोरेंट में हुआ। बताया गया है कि इस रेस्टोरेंट में नाइजीरिया के बड़े बड़े नेता आते रहते हैं।

एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बताया कि विस्फोट में 67 लोग घायल भी हुए हैं। इन्हें शहर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घायलों में कई लोगों की हालत गंभीर है।

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

SCO SUMMIT : विदेश मंत्री एस जयशंकर जाएंगे पकिस्तान, शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में होंगे शामिल

Published

on

Loading

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच काफी लंबे समय से रिश्ते खत्म हैं और तनातनी का सिलसिला जारी है। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। विदेश मंत्री एस जयशंकर पाकिस्तान जाएंगे। यहां वह SCO (शंघाई सहयोग संगठन) की बैठक में शामिल होंगे। 15-16 अक्टूबर को इस्लामाबाद में बैठक होगी। 2014 के बाद यह पहली बार होगा जब कोई भारतीय मंत्री पाकिस्तान जाएगा। भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर 9 साल बाद पाकिस्तान जाएंगे।

SCO के काउंसिल ऑफ हेड्स ऑफ गवर्नमेंट (CHG) की बैठक में जयशंकर हिस्सा लेंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने यह जानकारी दी। पाकिस्तान ने 29 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बैठक का न्योता दिया था। पाकिस्तान के विदेश विभाग की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलोच ने कहा था, ‘बैठक में भाग लेने के लिए सभी सदस्य देशों के प्रमुखों को निमंत्रण भेजा गया है।

Continue Reading

Trending