Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान में गोलीबारी, 4 की मौत

Published

on

Loading

इस्लामाबाद| पाकिस्तान के क्वेटा शहर में सोमवार को सशस्त्र हमलावरों के हमले में एक पुलिसकर्मी सहित चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। पहला हमला क्ेटा के ज्वाइंट रोड इलाके में पासपोर्ट दफ्तर के पास हुआ, जहां अज्ञात बंदूकधारियों ने वहां खड़े लोगों पर गोली चला दी। इस हमले में एक पुलिसकर्मी सहित तीन लोगों की मौत हो गई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के अनुसार, पुलिस ने बताया कि यह हमला सांप्रदायिक हिंसा का नतीजा प्रतीत होता है, क्योंकि इस हमले में मारे गए और घायल हुए लोग अल्संख्यक हजारा जातीय समूह से थे।

पुलिस का कहना है कि इस हमले में अपराधियों ने 9एमएम की बंदूक का इस्तेमाल किया था और वे मोटरसाइकिल पर आए थे। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती किया गया है।

एक अन्य हमला क्वेटा के जिन्ना कस्बे में हुआ, जहां अज्ञात बंदूकधारियों ने एक गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) के प्रबंधक की गोली मारकर हत्या कर दी। वह अपने एनजीओ के माध्यम से महिला सशक्तीकरण और गरीबी उन्मूलन जैसे कार्यक्रम से जुड़े थे।

अन्तर्राष्ट्रीय

SCO SUMMIT : विदेश मंत्री एस जयशंकर जाएंगे पकिस्तान, शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में होंगे शामिल

Published

on

Loading

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच काफी लंबे समय से रिश्ते खत्म हैं और तनातनी का सिलसिला जारी है। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। विदेश मंत्री एस जयशंकर पाकिस्तान जाएंगे। यहां वह SCO (शंघाई सहयोग संगठन) की बैठक में शामिल होंगे। 15-16 अक्टूबर को इस्लामाबाद में बैठक होगी। 2014 के बाद यह पहली बार होगा जब कोई भारतीय मंत्री पाकिस्तान जाएगा। भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर 9 साल बाद पाकिस्तान जाएंगे।

SCO के काउंसिल ऑफ हेड्स ऑफ गवर्नमेंट (CHG) की बैठक में जयशंकर हिस्सा लेंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने यह जानकारी दी। पाकिस्तान ने 29 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बैठक का न्योता दिया था। पाकिस्तान के विदेश विभाग की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलोच ने कहा था, ‘बैठक में भाग लेने के लिए सभी सदस्य देशों के प्रमुखों को निमंत्रण भेजा गया है।

Continue Reading

Trending