IANS News
यूथ ओलम्पिक (हॉकी) : भारत ने केन्या को 7-1 से हराया
ब्यूनस आयर्स, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)| रबिचंद्र मोइरंगथेम और सुदीप चिरमाको के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारतीय जूनियर पुरुष टीम ने मंगलवार को यूथ ओलम्पिक खेलों में पूल-बी में केन्या के खिलाफ 7-1 से जीत हासिल की। यह भारतीय टीम की इस टूर्नामेंट के पूल-बी में लगातार तीसरी जीत है। उसका अगला मुकबला बुधवार को आस्ट्रेलिया से होगा।
सुदीप ने पांचवें मिनट में गोल करते हुए भारतीय टीम का खाता खोला। इसके बाद, इसी मिनट में रबिचंद्रन मोइरंगथेम ने गोल कर टीम को 2-0 की बढ़त दे दी।
इसके बाद, सातवें मिनट में केन्या के लिए ओलांडा ओउमा ने गोल किया लेकिन यह इस मैच में टीम की ओर से किया गया एकमात्र गोल था।
विवेक सागर प्रसाद ने आठवें मिनट में टीम के लिए तीसरा गोल किया। इसके दो मिनट बाद 10वें मिनट में सुदीप ने और 11वें मिनट में रबिचंद्र ने गोल करते हुए भारत को 5-1 से आगे कर दिया।
केन्या के डिफेंस पर भारतीय टीम का वार अब भी जारी था और इसी क्रम में संजय ने 14वें मिनट में और राहुल कुमार ने 17वें मिनट में टीम के लिए दो और गोल तक उसे 7-1 की मजबूत बढ़त दे दी।
अपनी इस बढ़त को अंत तक कायम रखते हुए भारतीय टीम ने 7-1 से जीत हासिल की।
IANS News
टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया
दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।
यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।
फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।
-
आध्यात्म12 hours ago
नवरात्रि के सातवें दिन होती है मां कालरात्रि की पूजा, जानिए मां कैसे होंगी प्रसन्न
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 days ago
भारतीय लड़की बनेगी पाकिस्तान क्रिकेटर की दुल्हन, कबूल करेगी इस्लाम
-
नेशनल2 days ago
सपा सांसद इकरा हसन ने यति नरसिंहानंद के खिलाफ की कार्रवाई की मांग, बोलीं- ये नाकाबिले बर्दाश्त
-
नेशनल1 day ago
हरियाणा ने दिखा दिया, जलेबी फैक्ट्री में नहीं मेहनती हलवाई की दुकान में बनती है : गौरव भाटिया
-
नेशनल2 days ago
आम आदमी पार्टी के सांसद संजीव अरोड़ा के घर पर ईडी की छापेमारी, मनीष सिसोदिया भड़के
-
नेशनल1 day ago
जुलाना से जीतीं विनेश फोगाट, बीजेपी के कैप्टन योगेश बैरागी को 6015 वोटों से हराया
-
नेशनल1 day ago
‘आप’ उम्मीदवार मेहराज मलिक ने जम्मू-कश्मीर के डोडा से दर्ज की जीत, केजरीवाल ने दी बधाई
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 days ago
पाकिस्तान के कराची एयरपोर्ट के बाहर ब्लास्ट, तीन चीनी नागरिकों की मौत, 10 घायल