मुख्य समाचार
हिमाचल : मंडी के करीब बस नदी में गिरी, 18 की मौत
शिमला। हिमाचल प्रदेश में मंडी शहर के पास ब्यास नदी में शनिवार को एक निजी बस गिर गई। इस हादसे में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई और 24 से ज्यादा लोग घायल हो गए। बस में क्षमता से ज्यादा यात्री सवार थे। पुलिस ने बताया कि बस ज्यादा तेज रफ्तार में थी, इसलिए यह हादसा हुआ।
राज्य की राजधानी शिमला से करीब 175 किलोमीटर दूर 45 से ज्यादा लोगों से भरी बस मंडी से कुल्लू शहर की ओर जा रही थी, तभी बृंदावनी के पास नदी में गिर गई। पुलिस अधीक्षक पी.के. ठाकुर ने कहा कि हादसे में 18 लोग मारे गए। उन्होंने बताया कि घायलों को मंडी के जोनल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि अधिकांश घायलों की स्थिति नाजुक है। बस को नदी से निकालने की कोशिश जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि चालक ने सामने से आ रही एक मोटरसाइकिल को बचाने के चक्कर में अपना नियंत्रण खो दिया।
जीवित बचे एक व्यक्ति ने बताया कि हादसा तेज रफ्तार बस और सडक़ों की गंभीर हालत की वजह से हुआ। हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए परिवहन मंत्री जी.एस. बाली ने इस मामले की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए और मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये का मुआवजा की घोषणा की।
बचाव दल और पुलिस पहाड़ के नीचे से शव को लाने में घंटों का समय लग गया। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि प्रशासन को बस से पीड़ितों को निकालना कठिन था। हालांकि, स्थानीय लोगों और राहगीरों ने अधिकारियों के पहुंचने से पहले ही बचाव कार्य शुरू कर दिया।
नेशनल
जम्मू-कश्मीर: आतंकियों ने सेना के दो जवानों का किया अपहरण, एक भागने में कामयाब, दूसरे का गोलियों से छलनी शव मिला
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग के जंगली इलाके में आतंकियों ने सेना के 2 जवानों का अपहरण कर लिया। हालांकि, एक जवान आतंकियों के चंगुल से छूटकर वापस आने में कामयाब हो गया है, लेकिन दूसरे की बेरहमी से ह्त्या कर दी गई है। उसका गोलियों से छलनी शव बरामद हुआ है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों जवान प्रादेशिक सेना की 161वीं इकाई के हैं। 8 अक्टूबर को शुरू किए गए आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान जंगली इलाके से उन्हें अगवा किया गया। इनमें से एक जवान भागने में सफल रहा। उसे दो गोली लगी है। बुधवार सुबह दूसरे जवान का शव मिला। उसके शरीर पर गोलियों के कई निशान हैं।
घायल जवान को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी स्थिति स्टेबल है। आतंकियों की तलाश के लिए पूरे इलाके की घेराबंदी की गई है। बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
बता दें कि यह घटना ऐसे समय पर हुई है जब 8 अक्टूबर को ही जम्मू-कश्मीर में मतगणना संपन्न हुई है और अब यहां नई सरकार बनने जा रही है। नेशनल कांफ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन यहां सरकार बनाने जा रही है। अब राज्य सरकार के साथ ही केंद्र सरकार की भी चुनौती बढ़ जाएगी। सफल चुनाव आयोजन से पाकिस्तान और पाक परस्त संगठन खार खाए बैठे हैं। इसके बाद अब यहां आतंकी गतिविधियों में भारी इजाफा होने की आशंका है।
-
आध्यात्म13 hours ago
नवरात्रि के सातवें दिन होती है मां कालरात्रि की पूजा, जानिए मां कैसे होंगी प्रसन्न
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 days ago
भारतीय लड़की बनेगी पाकिस्तान क्रिकेटर की दुल्हन, कबूल करेगी इस्लाम
-
नेशनल2 days ago
सपा सांसद इकरा हसन ने यति नरसिंहानंद के खिलाफ की कार्रवाई की मांग, बोलीं- ये नाकाबिले बर्दाश्त
-
नेशनल1 day ago
हरियाणा ने दिखा दिया, जलेबी फैक्ट्री में नहीं मेहनती हलवाई की दुकान में बनती है : गौरव भाटिया
-
नेशनल2 days ago
आम आदमी पार्टी के सांसद संजीव अरोड़ा के घर पर ईडी की छापेमारी, मनीष सिसोदिया भड़के
-
नेशनल1 day ago
जुलाना से जीतीं विनेश फोगाट, बीजेपी के कैप्टन योगेश बैरागी को 6015 वोटों से हराया
-
नेशनल1 day ago
‘आप’ उम्मीदवार मेहराज मलिक ने जम्मू-कश्मीर के डोडा से दर्ज की जीत, केजरीवाल ने दी बधाई
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 days ago
पाकिस्तान के कराची एयरपोर्ट के बाहर ब्लास्ट, तीन चीनी नागरिकों की मौत, 10 घायल