Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

अन्य दलों के पास सीएम लायक चेहरा नहीं : अखिलेश

Published

on

Loading

akhilesh yadavलखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को कहा कि हमारी मंशा है कि पूरे प्रदेश में लोग खूब पढ़ें और बढ़ें। पढ़ाने वाले शिक्षक का सम्मान और पढक़र निकलने वालों के लिए नौकरी की कमी नहीं रहेगी। हम उप्र में ऐसे संस्थान बनाएंगे, जिसमें पढऩे वाले को प्रदेश से लेकर देश तक और विदेश में भी सम्मान मिले।

अखिलेश मुमताज डिग्री कॉलेज में अध्यापकों को सम्मानित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने विपक्ष पर चुटकी लेते हुए कहा, हमारी पार्टी पर पांच मुख्यमंत्री का आरोप लगाने वाली पार्टी के पास एक भी फेस सीएम लायक नहीं है।

उन्होंने कहा, हमने हमेशा टीचर्स को बढ़ावा दिया है। उन्होंने प्रदेश के मंत्री अभिषेक मिश्रा की ओर इशारा करते हुए कहा, हमारी सरकार में भी एक अध्यापक हैं, जो हमारी कैबिनेट के सबसे ज्यादा पढ़े-लिखे मंत्री हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं।

प्रादेशिक

कर्नाटक: कांस्टेबल ने एसपी ऑफिस के बाहर की पत्नी की हत्या, इस वजह से वारदात को दिया अंजाम

Published

on

Loading

बेंगलुरु। कर्नाटक के हासन जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पुलिस कांस्टेबल ने एसपी ऑफिस के बाहर ही अपनी पत्नी की चाक़ू से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह घटना पारिवारिक विवाद के चलते हुई। बताया जा रहा है कि यह घटना उस समय हुई जब ममता अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने एसपी कार्यालय आई थी।

इससे गुस्साए लोकनाथ ने घात लगाकर उस पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मौके पर पुलिसकर्मियों के अलावा कई लोग भी मौजूद थे। हालांकि उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन ममता ने दम तोड़ दिया। घटना को अंजाम देक‍र आरोपी पुलिस कांस्टेबल मौके से फरार हो गया। हालांकि बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि लोकनाथ और ममता की शादी को 17 साल हो चुके हैं और उनके दो बच्चे हैं। दंपति के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा था। चार दिन पहले ही दोनों के बीच बहस हुई थी।

 

Continue Reading

Trending