Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

इंडोनेशिया में बाढ़ व भूस्खलन से 22 की मौत

Published

on

Loading

जकार्ता, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)| इंडोनेशिया के पश्चिमी व उत्तरी सुमात्रा में आई बाढ़ और भूस्खलन से बच्चों समेत कम के कम 22 लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हुए हैं। अधिकारियों ने शनिवार को इस बात को जानकारी दी। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के प्रवक्ता सुतपो पुरवो नुगरोहो ने कहा कि आपदा ने 48 घरों को भी तबाह कर दिया है, हालांकि लापता लोगों के लिए खोज व बचाव अभियान जारी है।

सुतपो ने समाचार एजेंसी सिन्हुआ को बताया कि मृतकों में एक इस्लामिक स्कूल के 11 छात्र भी शामिल हैं, जिनकी मौत शुक्रवार को बाढ़ के दौरान मंडाइलंग नताल के मौरा सलादी गांव में एक ढलती इमारत की चपेट में आ जाने से हुई।

मलबे के अंदर कई लोगों के दबे होने की आशंका है। प्रवक्ता ने कहा कि बचाव अभियान पूरा हो जाने के बाद मरने वालों की संख्या बढ़ने की संभावना है।

पश्चिमी सुमात्रा के तनाह दातार और पसामान जिलों में भी बाढ़ ने कहर ढाया है और कई मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं।

इस बीच, उत्तरी सुमात्रा के सिबोलगा कस्बे में हुए भूस्खलन से कई मकान तबाह हो गए।

 

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending