IANS News
पैरा-एशियाई खेल (एथलेटिक्स) : 400 मीटर स्पर्धाओं में भारत को 1 रजत, 2 कांस्य
जकार्ता, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)| भारत ने यहां जारी पैरा-एशियाई खेलों में गुरुवार को पुरुषों की 400 मीटर रेस स्पर्धाओं में एक रजत और दो कांस्य पदक हासिल हुए हैं। पुरुषों की 400 मीटर टी-44/62/64 रेस स्पर्धा में भारत को एक रजत और एक कांस्य पदक हासिल हुआ है। इसके अलावा, 400 मीटर टी-45/46/47 स्पर्धा में एक कांस्य पदक हासिल हुआ है।
भारत के आनंदन गुनाशेखरन ने 400 मीटर टी-44/62/64 रेस स्पर्धा को 53.72 सेकेंड में पूरा करते हुए गेम रिकॉर्ड तोड़कर रजत पदक जीता।
इसके अलावा, विनय कुमार ने 54.45 सेकेंड के समय में इस रेस को पूरा करते हुए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर कांस्य पदक जीता।
पुरुषों की 400 मीटर टी-45/46/47 स्पर्धा के फाइनल में संदीप सिंह मान ने 50.07 सेकेंड का समय लेकर सीजन बेस्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता।
IANS News
टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया
दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।
यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।
फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।
-
आध्यात्म8 hours ago
नवरात्रि के सातवें दिन होती है मां कालरात्रि की पूजा, जानिए मां कैसे होंगी प्रसन्न
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 days ago
भारतीय लड़की बनेगी पाकिस्तान क्रिकेटर की दुल्हन, कबूल करेगी इस्लाम
-
नेशनल2 days ago
सपा सांसद इकरा हसन ने यति नरसिंहानंद के खिलाफ की कार्रवाई की मांग, बोलीं- ये नाकाबिले बर्दाश्त
-
नेशनल2 days ago
आम आदमी पार्टी के सांसद संजीव अरोड़ा के घर पर ईडी की छापेमारी, मनीष सिसोदिया भड़के
-
नेशनल1 day ago
हरियाणा ने दिखा दिया, जलेबी फैक्ट्री में नहीं मेहनती हलवाई की दुकान में बनती है : गौरव भाटिया
-
नेशनल1 day ago
जुलाना से जीतीं विनेश फोगाट, बीजेपी के कैप्टन योगेश बैरागी को 6015 वोटों से हराया
-
नेशनल1 day ago
‘आप’ उम्मीदवार मेहराज मलिक ने जम्मू-कश्मीर के डोडा से दर्ज की जीत, केजरीवाल ने दी बधाई
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 days ago
पाकिस्तान के कराची एयरपोर्ट के बाहर ब्लास्ट, तीन चीनी नागरिकों की मौत, 10 घायल