Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

मोदी, राहुल ने नवरात्रि की शुभकामनाएं दी

Published

on

Loading

नई दिल्ली, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)| प्रधानंमत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को देशवासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं दी। मोदी ने ट्वीट किया, “शक्ति की देवी दुर्गा माता आप सभी को खुशियां, शांति और समृद्धि दें।”

प्रधानमंत्री ने कहा, “हम पहाड़ों की बेटी के आगे आज सिर झुकाते हैं। मां शैलपुत्री। मां दुर्गा का अवतार मां शैलपुत्री प्रकृति से जुड़ी हैं। वह सादगी को व्यक्त करती हैं। नवरात्रि के पावन उत्सव के आगमन पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं।”

राहुल ने अपने फेसबुक पृष्ठ पर लिखा, “नवरात्रि के पावन उत्सव के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं।”

 

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending