मुख्य समाचार
26/11 पर पाकिस्तान से जवाबदेही चाहता है अमेरिका
वाशिंगटन| अमेरिका ने एक बार फिर कहा कि वह मुंबई में 26 नवंबर, 2008 को हुए आतंकवादी हमलों पर पाकिस्तान से जवाबदेही चाहता है, जिसमें 166 लोगों की मौत हुई थी। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता के उप प्रवक्ता मार्क टोनर ने सोमवार को एक नियमित प्रेस ब्रीफिंग में कहा, “हम इस बात को लेकर बेहद स्पष्ट हैं कि हम मुंबई हमलों के सिलसिले में न्याय तथा जवाबदेही चाहते हैं। इस हमले में जान गंवानेवालों में अमेरिकी नागरिक भी थे।”
उनसे विदेश मंत्री जॉन केरी की हालिया भारत यात्रा के दौरान इस बारे में की गई टिप्पणी के संदर्भ में सवाल किए गए थे। केरी 30 अगस्त को दूसरे भारत-अमेरिका रणनीतिक एवं वाणिज्यिक संवाद में हिस्सा लेने के लिए नई दिल्ली में थे। टोनर ने कहा, “हमने आतंकवाद से मुकाबले के लिए अपनी साझेदारी बढ़ाई है, जिसमें भारत और पाकिस्तान के बीच खुफिया जानकारी साझा करना भी शामिल है।”
मुंबई हमले को पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तयैबा के 10 आतंकवादियों ने अंजाम दिया था। इनमें से एक आतंकवादी अजमल कसाब को जिंदा गिरफ्तार किया गया था और भारतीय न्याय प्रणाली के तहत फांसी की सजा दी गई। अन्य आतंकावादी घटनास्थल पर सुरक्षा बलों की कार्रवाई में मारे गए थे। इन हमलों के मुख्य साजिशकर्ता माने जाने वाले जकिउर रहमान लखवी को पाकिस्तान में नौ अप्रैल, 2015 को जमानत दे दी गई।
नेशनल
जम्मू-कश्मीर: आतंकियों ने सेना के दो जवानों का किया अपहरण, एक भागने में कामयाब, दूसरे का गोलियों से छलनी शव मिला
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग के जंगली इलाके में आतंकियों ने सेना के 2 जवानों का अपहरण कर लिया। हालांकि, एक जवान आतंकियों के चंगुल से छूटकर वापस आने में कामयाब हो गया है, लेकिन दूसरे की बेरहमी से ह्त्या कर दी गई है। उसका गोलियों से छलनी शव बरामद हुआ है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों जवान प्रादेशिक सेना की 161वीं इकाई के हैं। 8 अक्टूबर को शुरू किए गए आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान जंगली इलाके से उन्हें अगवा किया गया। इनमें से एक जवान भागने में सफल रहा। उसे दो गोली लगी है। बुधवार सुबह दूसरे जवान का शव मिला। उसके शरीर पर गोलियों के कई निशान हैं।
घायल जवान को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी स्थिति स्टेबल है। आतंकियों की तलाश के लिए पूरे इलाके की घेराबंदी की गई है। बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
बता दें कि यह घटना ऐसे समय पर हुई है जब 8 अक्टूबर को ही जम्मू-कश्मीर में मतगणना संपन्न हुई है और अब यहां नई सरकार बनने जा रही है। नेशनल कांफ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन यहां सरकार बनाने जा रही है। अब राज्य सरकार के साथ ही केंद्र सरकार की भी चुनौती बढ़ जाएगी। सफल चुनाव आयोजन से पाकिस्तान और पाक परस्त संगठन खार खाए बैठे हैं। इसके बाद अब यहां आतंकी गतिविधियों में भारी इजाफा होने की आशंका है।
-
आध्यात्म6 hours ago
नवरात्रि के सातवें दिन होती है मां कालरात्रि की पूजा, जानिए मां कैसे होंगी प्रसन्न
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 days ago
भारतीय लड़की बनेगी पाकिस्तान क्रिकेटर की दुल्हन, कबूल करेगी इस्लाम
-
नेशनल2 days ago
सपा सांसद इकरा हसन ने यति नरसिंहानंद के खिलाफ की कार्रवाई की मांग, बोलीं- ये नाकाबिले बर्दाश्त
-
नेशनल2 days ago
आम आदमी पार्टी के सांसद संजीव अरोड़ा के घर पर ईडी की छापेमारी, मनीष सिसोदिया भड़के
-
नेशनल1 day ago
हरियाणा ने दिखा दिया, जलेबी फैक्ट्री में नहीं मेहनती हलवाई की दुकान में बनती है : गौरव भाटिया
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 days ago
पाकिस्तान के कराची एयरपोर्ट के बाहर ब्लास्ट, तीन चीनी नागरिकों की मौत, 10 घायल
-
नेशनल1 day ago
‘आप’ उम्मीदवार मेहराज मलिक ने जम्मू-कश्मीर के डोडा से दर्ज की जीत, केजरीवाल ने दी बधाई
-
नेशनल1 day ago
कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- रुझानों को जानबूझकर वेबसाइट पर धीरे शेयर किया जा रहा